Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

तेघड़ा प्रखंड क्षेत्र के बरौनी फ्लैग में श्री 1008 श्री महाविष्णु यज्ञ की भव्य आयोजन हेतु संचालन कमेटी एवं ग्रामीण के बीच हुई बैठक।


तेघड़ा प्रखंड क्षेत्र के बरौनी फ्लैग में श्री 1008 श्री महाविष्णु यज्ञ की भव्य आयोजन हेतु संचालन कमेटी एवं ग्रामीण के बीच हुई बैठक।

आरएम न्यूज संवाददाता तेघड़ा

तेघड़ा, (बेगूसराय)श्री श्री 1008 श्री महाविष्णु यज्ञ को लेकर तैयारियां जोरों से चल रही है। यह यज्ञ बेगूसराय जिला के तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत बरौनी गांव स्थित केलाबाड़ी में आयोजित होने वाले यह यज्ञ  23 अप्रैल 2023 से लेकर 2 मई 2023 तक चलेगी । इस धार्मिक यज्ञ के आयोजन को भव्य रूप देने  को लेकर 29 जनवरी रविवार को बरौनी गांव के पुस्तकालय के प्रांगण में यज्ञ की तैयारी को लेकर गठित संचालन समिति एवं ग्रामीणों के बीच बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पार्षद प्रवीण शेखर ने की  जबकि संचालन सरपंच अरविंद कुमार सिंह के द्वारा किया गया। विदित हो कि पूर्व में एक  कमिटी बनाई गई थी जिसमें ( संरक्षक ) श्री श्री 108 महामंडलेश्वर (त्यागी बाबा) श्री गोपाल दास महाराज, (अध्यक्ष ) रामबली सिंह (रामचरित मानस प्रचार संघ) जिलाध्यक्ष सह राज्य उपाध्यक्ष ,(आयोजक )श्री अर्जुन सिंह ,तेयाय निवासी श्री बमबम कुमार के अलावे सेंट्रल टीम गठित की गई थी। श्री महाविष्णु यज्ञ में अनेकों विभागों की देखरेख हेतू कमिटी का गठन किया जाना है। श्री महाविष्णु यज्ञ को लेकर हजारों श्रद्धालुओं के मौजूदगी में भूमि पूजन सह ध्वजारोहण  7 नवंबर को किया गया। अब इस श्री महाविष्णु यज्ञ में सैकड़ों देवी देवता का मूर्तियां इस यज्ञ का चार चांद लगानें हेतु बनाने की तैयारी चल रही है।  यज्ञ में अयोध्या धाम वृंदावन के अंतरराष्ट्रीय कथा वाचिका देवी राधिका जी के मुखारविंद से श्रद्धालु भक्ति मय श्री  राम कथा का रसापान का आनंद उठा पाएंगे वहीं वही बच्चों एवं श्रद्धालुओं के मनोरंजन को लेकर विभिन्न तरह के झूले, तथा दुकानों के साथ ही मीना बाजार जो मेला के शोभा मांन को बढ़ाएगी। मेला सेंट्रल कमेटी के व्यवस्थापक अधिवक्ता सह पत्रकार अभिमन्यु सिंह ने बताया कि बैठक में मुख्य रूप से विभिन्न तैयारी समिति के गठन एवं बेहतर विधि व्यवस्था संधारण पर विस्तार से चर्चा करते हुए कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में बरौनी एक के मुखिया पंकज सिंह राधे राधे, पूर्व मुखिया रामपुकार चौरसिया,सरपंच अरविंद कुमार सिंह, अर्जुन सिंह, सुरेंद्र प्रसाद सिंह , ललन कुमार सिंह, उमेश प्रसाद सिंह, महेंद्र प्रसाद सिंह, संजीव सिंह ,पत्रकार रामाधार सहनी के अलावे भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए
















एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom