Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

हर्षोल्लास पूर्वक बसंत पंचमी संपन्न विद्या की देवी सरस्वती की प्रतिमा का किया गया विसर्जन

 हर्षोल्लास पूर्वक बसंत पंचमी संपन्न विद्या की देवी सरस्वती की प्रतिमा का किया गया विसर्जन

वीरपुर बेगुसराय आरएम न्यूज़ संवाददाता।

वीरपुर प्रखंड व थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में हर्षोल्लास पूर्वक बसंत पंचमी का त्योहार संपन्न हो गई। विद्या की देवी सरस्वती की पूजा अर्चना को लेकर वसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाता है जिसमें सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर वैदिक नियमानुसार स्थापित किया जाता है एवं नदी में प्रतिमा का विर्सजन यानी पानी में प्रवाहित कर दिया जाता है।


रविवार को थाना क्षेत्र के वीरपुर, बरैपुरा, जगदर, मुजफ्फरा, डीह, नौला, समेत विभिन्न गांवों में  हर्षोल्लास पूर्वक मूर्ति को विर्सजन किया गया । इसी कड़ी में सार्वजनिक सरस्वती पूजा समिति गोपालपुर मखवा के द्वारा भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई जिसकी जानकारी देते हुए गोपालपुर युवा शक्ति मखबा के सदस्य देवदत्त कुमार वर्मा ने बताया कि कलश शोभा यात्रा में 61 कन्याओं के द्वारा कलश में जल भरकर स्थानीय नदी में मां सरस्वती के प्रतिमा के साथ कलश का विषर्जन किया गया। मौके पर मिलन कुमार, हृदय कुमार, सन्नी कुमार समेत दर्जनों भक्त मौजुद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom