चार दिनों से लापता युवक का स्थानीय नदी से शव बरामद, परिजनों में मचा कोहराम
वीरपुर थाना क्षेत्र के पिपरा दोदराज पंचायत के वार्ड संख्या 12 परबंदा गांव निवासी हरिनंदन महतो के पुत्र दिलीप कुमार महतों जो विगत 25 जनवरी के संध्या से घर से गायब थे जिसको लेकर उक्त मृतक के पत्नी कंचन देवी ने वीरपुर थाना में आवेदन देकर बताया है कि मेरे पति को किसी अज्ञात व्यक्ति ने गायब कर दिया है जिसके बाद वीरपुर थाना अध्यक्ष समरेंद्र कुमार ने ग्रामीणों के सहयोग से उक्त युवक की बरामदगी को लेकर लगातार छापेमारी की।
स्थानीय नदी में गोताखोर से गहन जांच किया गया लेकिन कोई अता पता नहीं चल रहा था वहीं 28 जनवरी शनिवार को मध्य विद्यालय परबंदा के पीछे वाली नदी में तैरता हुआ शव को देखकर ग्रामीणों ने परिजन के साथ ही वीरपुर पुलिस को सूचना दी।
शव बरामद होने की ख़बर जंगल में लगी आग के तरह फैल गई। देखते ही देखते सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ घटना स्थल पर उमड़ पड़ी। शव को देखकर मृतक के भाई चुनचुन महतों एवं पिपरा दोदराज पंचायत के सरपंच हीरा महतों ने बताया कि उक्त युवक को किसी अज्ञात लोगों के द्वारा उसकी हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया है। मौके पर थानाध्यक्ष समरेंद्र कुमार अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगुसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं इस घटना को लेकर मृतक के पत्नी कंचन देवी, दो पुत्री समेत पुरे परिवार का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।























