Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

बेगूसराय मटिहानी प्रखंड के पंचायत मटिहानी दो अंतर्गत श्रेणियां गांव में वसंतोत्सव के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 बेगूसराय मटिहानी प्रखंड के पंचायत मटिहानी दो अंतर्गत श्रेणियां गांव में वसंतोत्सव के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

आरएम न्यूज संवाददाता भगवानपुर

उक्त आयोजन 15 दिवसीय नृत्य एवं नाट्य कार्यशाला के समापन समारोह के अवसर पर आयोजित था ।प्रस्तुति संयोजन प्रत्यक्ष आर्ट एंड कल्चर सोसायटी बेगूसराय के द्वारा किया गया एवं आयोजक कैरियर इंग्लिश स्कूल सह कोचिंग सेंटर श्रेणियां था। कल्याण केन्द्र रिफाइनरी टाउनशिप के मीडिया प्रभारी बागेश झा, नगर इप्टा सचिव दीपक कुमार, पंचायत दो की मुखिया आशा देवी, पंचायत समिति सदस्य सुनैना देवी, सरपंच विभा देवी, पैक्स अध्यक्ष राहुल कुमार विद्यालय निदेशक अतुल कुमार, प्रार्चाय अंशु कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। तमाम अतिथियों का स्वागत पुष्प प्रदान कर किया गया।एवं अंग वस्त्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।


वहीं कार्यशाला निदेशक संतोष कुमार राही, सहयोगी सह संगीत प्रशिक्षक मनोज महतो, सहयोगी रौशन कुमार, नृत्य प्रशिक्षक कृष्णा , कृति कुमारी एवं कंचन कुमारी को अंग वस्त्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अतिथि बागेश झा ने कहा कि शिक्षा के साथ साथ कला बौद्धिक विकास में सहायक सिद्ध होता है। वही दीपक कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह का आयोजन कला में नयी सांस्कृतिक चेतना की ओर प्रेरित करता है। उपस्थित अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत नृत्य से किया गया जिसका निर्देशन कृष्णा ने किया। वही रंगीलो मारो ढोलना भी काफी चर्चित रहा लोगों ने काफी आनंद लिया। कीर्ति कुमारी के नृत्य संयोजन में समूह नृत्य छोटा बच्चा जानकर एवं छोटी सी प्यारी सी नन्ही सी आई कोई परी ने समा बांध दिया । मनोज महतो द्वारा तैयार समूह गीत में देखो आई बसंत मतवाली   एवं पिनहवो  पायल झमकौआ ने काफी प्रभावित किया ।वही कंचन द्वारा निर्देशित लोक नृत्य नाटिका गोदना एवं थीम डांस टन टन घंटी बजी काफी आकर्षित किया।खुब तालियां बटोरी। कुल मिलाकर ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह के आयोजन ने लोगों को काफी प्रभावित किया जिसमें लोक कला, लोक संगीत ,हरियाणवी डांस, समूह व एकल गीत एवं नृत्य शामिल थे। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर रचनात्मक परिधान प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया ।जिसमें प्रथम पूनम कुमारी ,द्वितीय चंचल कुमारी एवं तीसरा स्थान प्रिया को मिला वही संपूर्ण कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों में प्रिया कुमारी ,लक्ष्मी कुमारी ,करीना कुमारी, निकिता कुमारी को बेहतर प्रदर्शन के आधार पर पुरस्कृत किया गया। बंदना कुमारी, सोनम कुमारी, साक्षी कुमारी, वर्षा कुमारी ,डोली कुमारी ,मीनाक्षी कुमारी ,करिश्मा कुमारी, लक्ष्मी ,जहान्वी, सौम्या स्तुति ,सनूसा ,स्मिता, परिधि (परी), दीपा ,सुरुचि , आलिया, अनुराधा हर्षिता, नैना, मनीषा,ने बेहतरीन प्रस्तुति दी। कुल 30 प्रतिभागियों ने इसमें भागीदारी की थी। धन्यवाद ज्ञापन प्रार्चाय अंशु जी ने किया।मंच संचालन कार्यशाला निदेशक रंगकर्मी संतोष कुमार राही ने किया। कार्यक्रम संयोजक अतुल कुमार थे। समापन समारोह के अवसर पर अभिभावक दिलीप साव , उप प्रमुख सोनेलाल साह , रंगकर्मी दीपक कुमार ,रंगकर्मी चंदन वत्स, रंगकर्मी चंदन कुमार सोनू रंगकर्मी लालबाबू ,सनोज शर्मा,चंद्रहास कुमार वार्ड सदस्य अरविंद महतो, रामनंदन साव , रंजीत राय  आदि लोग उपस्थित थे।







एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom