मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां पूर्ण हेलीकॉप्टर से मुख्यमंत्री का आगमन होगा।
बाढ़--मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 28 जनवरी यानी शनिवार को बाढ़ अनुमंडल के बेलची प्रखंड में आ रहे है। मुख्यमंत्री समाधान यात्रा के तहत बेलची में मत्स्य विभाग के मछली पालन की विधि और जैविक विधि से होने वाले कृषि कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचेंगे।मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारी जोरों पर चल रही है।दोपहर बाद हेलीकॉप्टर से मुख्यमंत्री का आगमन होगा।











