वीरपुर में तिरंगा फहराकर भारत जोड़ो यात्रा का किया समापन
सोमवार को वीरपुर प्रखंड के जगदर गांव में भारत जोड़ो यात्रा का समापन समारोह तिरंगा झंडा फहरा कर पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष धर्मराज सहनी ने किया। समारोह को संबोधित करते हुए प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने कहा राहुल गांधी जी एवं कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे जी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से चलकर जम्मू कश्मीर तक की भारत जोड़ो यात्रा आज सोमवार को जम्मू कश्मीर में समापन समारोह के रूप में मनाया गया।यह यात्रा देश में बढ़ रही महंगाई, बेरोजगारी, गिरती जीडीपी, नफरत, देश की अखंडता के खिलाफ ये भारत जोड़ो यात्रा सफल रही।मौके पर युवा कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष राहुल कुमार ठाकुर, मोहम्मद राशिद,100 वर्षीय फुलेश्वर साह, भोला साह, राजदीप कुमार ठाकुर, कृष्णा कुमार, प्रवीण सहनी, नीतीश कुमार लल्लू, सचिन कुमार, कुंदन चौधरी, राजीव साह, सहित दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे ।




















