तेघड़ा अनुमंडल जन वितरण विक्रेताओं ने किया प्रदर्शन
अशोक कुमार ठाकुर,तेघड़ा (बेगूसराय )
सभी जन वितरण विक्रेता के हड़ताल पर चले जाने से गरीब लाभार्थियों के बीच सरकार द्वारा मिलने वाली अनाज वितरण का कार्य पूरी तरह से ठप हो चुका है जिसको लेकर इस ठंड के मौसम गरीब एवं साधन विहीन लोगों के सामने बड़ी संकट की स्थिति पैदा होने की संभावना उत्पन्न हो गया है। गुरुवार को प्रखंड कार्यालय तेघड़ा खाद्यान्न गोदाम के बगल में तेघड़ा अनुमंडल डीलर्स एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गई। जिस अवसर पर पूरी अनुमंडल के सैकड़ों डीलर उपस्थित हुए अध्यक्षता संघ अनुमंडल कार्यकारी अध्यक्ष सह तेघड़ा प्रखंड अध्यक्ष पवन कुमार पासवान ने की। जिला अध्यक्ष गंगाधर झा ने कहा कि बिहार राज्य फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के आह्वान पर पूरे तेघड़ा अनुमंडल के सभी जन वितरण विक्रेता 10 जनवरी तक हड़ताल पर रहेंगे जो 8 सूत्री मांग को लेकर यह हड़ताल पूरे बिहार में प्रारंभ किया गया है। संघ के आह्वान पर 10 जनवरी को पटना में पूरे बिहार के डीलरों द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा । उन्होंने पूर्व से लंबित 2020, 2021 एवं 2022 की बकाया मारजिंग का भुगतान करने, अतिशीघ्र विक्रेताओं द्वारा दिसंबर 2022 का एन एफ एसए योजना की जमा राशि का भुगतान हो, वर्ष 2020 - 21 में इंडियन एवं आईसीआई बैंक में फसा हुआ पैसा की वापसी हो , सभी डीलर को सरकारी कर्मी का दर्जा के साथ ही वेतनमान आदि की मांगों पर सरकार 10 जनवरी तक डीलरों के हित में निर्णय नहीं लेगी तो संघ आगे उग्र आंदोलन करने पर उतारू होगा। संघ के सचिव सुनील कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार वोट के खातिर साजिश रच कर एनएफएसए योजना को बंद करना चाह रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की यह योजना कभी सफल नहीं होने दी जाएगी। डीलर्स एसोसिएशन हाई कोर्ट व सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी। इस अवसर पर तेघड़ा प्रखंड सचिव चंद्र किशोर सिंह ने कहा कि डीलरों को डीएसडी ठेकेदार के द्वारा प्रति क्विंटल 5 से 7 किलोग्राम खाद्यान्न कम दिया जाता है। जो दुर्भाग्यपूर्ण है। भगवानपुर सचिव शंभू प्रसाद राय ने कहा कि डीलर के प्रति सरकार की तुगलकी फरमान से डीलरों के समक्ष भुखमरी की नौबत उत्पन्न हो गई है। भगवानपुर प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद राय ने कहा कि डीलरो के समक्ष अपने हक की लड़ाई के लिए उच्च न्यायालय में संघ बहुत जल्दी ही मामला दायर करेगी। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया साथ ही 10 जनवरी तक वितरण का कार्य बंद करने का आह्वान किया। मौके पर जिला सचिव राम सागर चौधरी, महामंत्री उपेंद्र प्रसाद सिंह, भगवानपुर प्रखंड सचिव शंभू प्रसाद राय, मंसूरचक के विद्यासागर पासवान, तेघड़ा प्रखंड कोषाध्यक्ष रामप्रकाश मोची, जिला मंत्री शंभूनाथ चौधरी दीपक कुमार, धर्मेंद्र कुमार, विजय कुमार राय, नीरज कुमार, धन्नु कुमार ठाकुर, बंसीलाल , मनोज कुमार पासवान, महावीर पासवान,के अलावे भारी संख्या में पूरे अनुमंडल के जन वितरण विक्रेता मौजूद थे।


