Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

आज बेगूसराय आएंगे पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी

 आज बेगूसराय आएंगे पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ।

आर एम न्यूज संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट विज्ञापन एवं खबरें के लिए मो. 9534457880, तेघड़ा

 (बेगूसराय) बिहार  के पूर्व मुख्यमंत्री व बिहार सह सभापति अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति कल्याण समिति बिहार विधानसभा सह हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के संस्थापक जीतन राम मांझी आज 6 जनवरी शुक्रवार को सड़क मार्ग से बेगूसराय पहुंचेंगे। उक्त आशय की जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष पीयूष कुमार , जिला प्रवक्ता माधव कुमार एवं जिला मीडिया प्रभारी अशोक कुमार ठाकुर ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय जीतन राम मांझी का आगमन नए साल में 6 जनवरी शुक्रवार को  बेगूसराय की धरती पर हो रही है यह पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए काफी सुखद और गौरव की बात है।


उन्होंने बताया कि बेगूसराय प्रवेश होने पर राजेंद्र पुल के समक्ष पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। जिला अध्यक्ष के अनुसार सड़क मार्ग से जीरोमाइल के रास्ते 1: बजे दिन में जिला अतिथि गृह पहुंचेंगे जहां पार्टी के पदाधिकारियों के साथ संवाद होगा फिर 1:30 में बेगूसराय सदर प्रखंड के नीमा - चंदपुरा थाना अंतर्गत कैथ ग्राम  पंचायत के मुखिया कृष्ण कुमार पोद्दार के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। फिर वहां से सड़क मार्ग से 3: अतिथि गृह के लिए प्रस्थान करेंगे। जहां विश्राम के बाद 4: बजे अतिथि गृह से पुनः जीरो माइल के रास्ते पटना आवास के लिए प्रस्थान करेंगे। पार्टी के संस्थापक के आगमन की सूचना पर जिले के कार्यकर्ताओं में अपने प्रिय नेता के आगमन को लेकर काफी हर्ष और उत्साह का माहौल बना हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom