Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

माले नेता ताबड़तोड़ कर रहे भूमिहीनों की जीबी बैठक, पर्चा वितरण, जनसंपर्क

 *10 जनवरी को अंचल घेराव को बड़ी भागीदारी से सफल बनाने में माले ने झोंकी ताकत*


*माले नेता ताबड़तोड़ कर रहे भूमिहीनों की जीबी बैठक, पर्चा वितरण, जनसंपर्क*

*माले ने पत्र लिखकर सीओ, बीडीओ, एसडीओ को जुलूस निकालकर अंचल घेराव की दी जानकारी*

ताजपुर, समस्तीपुर भूमिहीनों द्वारा 10 जनवरी को अंचल घेराव को बड़ी भागीदारी दिलाकर सफल बनाने में माले नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है. गुरूवार को प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में खेग्रामस के प्रभात रंजन गुप्ता, आइसा के जीतेंद्र कुमार, इनौस के आसिफ होदा, मो० एजाज, मो० कैयूम, मनोज कुमार सिंह, संजीव राय आदि के नेतृत्व में बहादुरनगर, सिरसिया, रहीमाबाद, सरसौना, फतेहपुर हरिश़करपुर बघौनी, कस्बेआहर आदि क्षेत्र में दलित-गरीब- भूमिहीनों के बीच पर्चा वितरण कर सघन जनसंपर्क अभियान चलाया गया वहीं दूसरी ओर रजबा मुसहरी, मौलानाचक पोखर आदि दलित बस्ती में बैठक का आयोजन कर सीओ सीमा रानी द्धारा पोखर के भिंडा पर बसे परिवारों को हटने का नोटीस दिये जाने का जमकर विरोध किया गया.भाकपा माले प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने मौके पर जुटे लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे पास ऐसे ठोस साक्ष्य है कि मठ, मंदीर, सरकारी जमीन पर कब्जा जमाने वाले भूमाफियाओं को सीओ, बीडीओ संरक्षण दे रहे हैं दूसरी ओर अपने लाचारी के कारण सरकारी जमीन पर पुस्तैनी बसे दलितों से जमीन खाली कराकर महंगी जमीन भूमाफिया को सौंपने की आधिकारिक साजिश है. गरीब- दलित- भूमिहीनों को एकताबद्ध कर संघर्ष के माध्यम में भाकपा माले भूमिहीनों को वासभूमि- आवास, बसे को पर्चा एवं पर्चाधारी को कब्जा, पहु़चपथ देने को मजबूर करेगी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom