चकमेहसी थाना परिसर में जमीन पर दबंगों द्वारा कब्जा करने को लेकर पीड़ित परिवार धरना पर बैठा
चकमेहसी थाना परिसर में गुरुवार से एक परिवार अपने सभी परिजनो के साथ दबंगों द्वारा जमीन कब्जा कर लेने से परेशान होकर आमरण अनशन पर बैठा है।जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कुढ़वा पंचायत अंतर्गत वार्ड 10 कोठिया निवासी हीतलाल राय ने डीएम, एसपी एसडीओ थाना को आवेदन देकर खतियानी जमीन पर दबंगों द्वारा कब्जा कर लेने व प्रशासन द्वारा fri के बाद भी कारवाई नही करने से परेशान होकर आमरण अनशन की चेतवानी पूर्व में ही दिया था।लेकिन प्रशासनिक कारवाई होते नही देख पिरित परिवार से थाना परिसर में स्परिवार आमरण अनशन पर बैठ गया है। पीरित हितलाल राय ने बताया की ग्रामीण रामचंद्र राय,लक्ष्मी राय,रामबाबू राय,श्याम राय सहित दर्जनों लोगो ने सोची समंझी साजिश के तहत पैतृक जमीन से बेदखल कर कब्जा की नियत से भूमि पर कब्जा करना शुरू कर दिया है।जबकि मामला न्यायालय में विचाराधीन होने व भूमि विवाद जनता दरबार में भी न्यायालय के अगले आदेश तक यथावत स्थिति रखने के बाबजूद दबंगों द्वारा कब्जा जमाने से परिवार परेशान था।वही उक्त लोगो द्वारा पूर्व में भी पिरित परिवार की खतियानी जमीन पर लगे तोड़ी, गेंहू की फसल को जोतकर फसल नस्त कर दिया था। सीओ कमलेश कुमार के पहल पर अनशन समाप्त हो गया।


