तेघड़ा के सैकड़ों कांग्रेसी भारत जोड़ो यात्रा के लिए हुए रवाना।
अशोक कुमार ठाकुर,तेघड़ा( बेगूसराय)
5 जनवरी से बिहार में शुरू हो रहे राहुल गांधी की देश जोड़ो पदयात्रा जो बांका जिला के मंदरा पर्वत से बोध गया तक करीब 12 सौ किलोमीटर की पदयात्रा बिहार में शुरू हुई। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के इस निर्णय के आलोक में ऐतिहासिक बनाने को लेकर।
तेघड़ा कांग्रेस कमेटी ने भी बड़ी तैयारी के साथ पदयात्रा में शामिल होने के लिए प्रखंड कांग्रेस कमेटी तेघड़ा के द्वारा बुधवार की देर रात 5 कोच बस के सहारे सैकड़ों कार्यकर्ता यात्रा में शामिल होने के लिए रवाना रवाना हुए । पदयात्रा के लिए रवाना होने के वक्त बिहार कांग्रेस के प्रदेश नेता श्याम किशोर राय ने बताया कि देश में बढ़ती नफरत ,असमानता ,कमरतोड़ महंगाई व बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी 7 सितंबर से ही कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो पदयात्रा कर रहे हें।यह यात्रा सफलतापूर्वक लगभग 3 हजार किलोमीटर पूरा हो चुका है।बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नए वर्ष में 5 जनवरी से बांका जिले के मंदार पर्वत से बिहार के 12 सौ किलोमीटर पदयात्रा बोधगया तक करने का फैसला लिया है।
जिस में शामिल होने के लिए तेघड़ा प्रखंड से सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी आज रवाना हो रहे हें ।निवर्तमान प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र कुमार ने बताया कि आज देश को जोड़ने की आवश्यकता सामने आ गई है। देश में उन्मादी ताकत सर उठा रही है। हमें एकजुट होकर काम करने की आवश्यकता है। नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्षसुरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि 5 जनवरी से बिहार में शुरू हो रही राहुल गांधी की पदयात्रा ऐतिहासिक होगी उन्होंने कहा कि बिहार में इस पद यात्रा का शुभारंभ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे करेंगे ।




