शरद यादव के निधन पर प्रखंड जदयू ने जताया शोक
नावकोठी/बेगूसरायप्रखण्ड क्षेत्र के जदयू परिवार ने समाजवादी नेता के निधन पर शोक व्यक्त किया।प्रखर समाजवादी नेता शरद यादव के निधन पर जदयू परिवार नावकोठी ने उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित किया।पूर्व प्रखंड अध्यक्ष केसरी नंदन मिश्र ने कहा कि जनता दल यू के स्थापना में स्वर्गीय शरद यादव का महत्वपूर्ण योगदान था।प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि शरद यादव जीवन भर समाज के वंचित लोगों के लिए संघर्ष करते रहे।वहीं जदयू के प्रवक्ता सुभाकर मिश्रा ने कहा कि शरद यादव का चला जाना देश के लिए अपूरणीय क्षति है।देश ने सामाजिक न्याय के लिए लड़ने वाले एक योद्धा खो दिया है जिसकी भरपाई करना संभव नहीं है।श्रद्धांजलि देने वालों में जदयू नेता जय जय राम महतो,प्रेम कुमार राय, भुवनेश्वर तांती,विमल देव रजक, विजय कुमार, गोपाल महतो,कौशल किशोर सिंह, मोहम्मद आफताब,शाह आलम, अरविंद पासवान,कृष्ण नंदन महतो,अनिल महतो,राधा कृष्ण पंडित, राजेंद्र महतो,मनोज महतो सहित जदयू के अन्य नेता शामिल हैं।


