थाना कोतवाली देहात प्रभारी मनोज कुमार चाहल व उनकी पुलिस टीम का सराहनीय योग्य कार्य
पांच साल से लापता मोहन सैनी को थाना देहात कोतवाली पुलिस ने आंध्र प्रदेश के नेल्लौर स्थित मोहर आश्रम से सकुशल किया बरामद
मोहन सैनी के परिजनों ने थाना देहात कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार चाहल एवं उनकी पुलिस टीम का दिल से जताया आभार
*सहारनपुर*
पांच साल पहले अपनी
पत्नी को झारखंड लेने गया मोहन सैनी आखिर कहां लापता हो गया था,जिसे थाना देहात कोतवाली के जांबाज जवानों ने आन्ध्र प्रदेश के एक आश्रम से सकुशल खोज निकाला।आपको बता दें,कि गांव धत्तोली रांघड निवासी लोतीराम सैनी का पुत्र मोहन सैनी 7 अक्तूबर 2019 को अपनी पत्नी को लेने झारखंड गया था,तभी से ही वह लापता हो गया था,मोहन सैनी के भाई सतीश सैनी ने थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी,दूरदर्शन,सोशल मीडिया एवम पम्पलेट के माध्यम से प्रचार प्रसार भी कराया गया था,लेकिन उसका कोई अता पता नहीं लगा।मोहन सैनी की गुमशुदगी के प्रचार प्रसार का मामला जैसे ही झारखंड पुलिस के संज्ञान में आया,तो उन्होने,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर से सम्पर्क साध उसकी सूचना एसएसपी कार्यालय को दी,एसएसपी के नि
र्देश पर थाना देहात कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार चाहल द्वारा एक टीम का गठन कर लापता मोहन सैनी के परिजनों के साथ आन्ध्र प्रदेश रवाना कर दिया।गुमशुदा मोहन सैनी को पुलिस टीम ने झारखंड के स्थित लापता हेल्प डेस्क के मुन्नू शर्मा की सहायता से आन्ध्र प्रदेश के नेल्लौर स्थित मोहर आश्रम से सकुशल बरामद कर लिया।मोहन सैनी के परिजनों द्वारा उसको सकुशल बरामद करने वाली पुलिस टीम एवम खासकर थाना देहात कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार चाहल का दिल से आभार जताया।



