बेलदौर थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी संजीव चौधरी पत्नी अनिला देवी ने बेलदौर थाना अध्यक्ष को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। मालूम हो कि बीते बुधवार को करीब 1 बजे मेरा पुत्र शिवम कुमार जीरोमाइल सीएसपी बैंक से रुपया निकासी के लिए गया था। इसी दौरान मेरे बेटे के साथ असामाजिक तत्वों ने मारपीट किया है और दबंगों के द्वारा रंगदारी के तौर पर 50 हजार रुपए का मांग किया है। सूचक ने बताया कि उक्त कॉल रामनगर गांव निवासी सुनील सिंह का बताया जा रहा है। वही मारपीट के दौरान मोबाइल छीन लिया और मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वही आनन-फानन में परिजनों के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलदौर लाया गया, जहां उक्त युवक का इलाज कराया गया। सूचक ने बताया कि उक्त युवक अपराधी प्रवृत्ति के बताए जा रहे हैं। जिस कारण हम लोगों को डर समाया हुआ है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष पंकज प्रकाश ने बताया कि सूचक के द्वारा आवेदन दी गई है, अपने अधीनस्थ कर्मी से मामले को छानबीन करवाकर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।


