Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

नव निर्मित हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई भव्य कलश यात्रा

नव निर्मित हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई भव्य कलश यात्रा

वीरपुर बेगूसराय संवाददाता।

वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के पकड़ी चौक स्थित नवनिर्मित हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मंगलवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई।इस शोभा यात्रा में 351 कुंवारी कन्याओं ने मुजफ्फरा के इमली घाट पर बूढ़ी गंडक नदी से भरे कलश को माथे पर लेकर तीन किलोमीटर का भ्रमण किया।विभिन्न गांवों का भ्रमण करती हुई कुंवारी कन्याओं ने मंदिर परिसर पहुंची।


जहां कलश को स्थापित किया गया।बेगूसराय-वीरपुर-संजात पथ अवस्थित पकड़ी चौक पर हनुमान मंदिर का निर्माण किया गया है।इस मंदिर में मूर्ति की स्थापना को लेकर कलश यात्रा निकाली गई।यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे और जयघोष करते हुए चल रहे थे।मौके पर थानाध्यक्ष समरेंद्र कुमार,विजय वर्मा,सुनीता वर्मा,राम प्रताप महतो,अनील कुशवाहा, समेत सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे।








एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom