वीरपुर में कर्पूरी ठाकुर की 99 वीं जयंती मनाई गई
वीरपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित वीरपुर पुर्वी पंचायत के पुर्व मुखिया स्व श्रुति गुप्ता के आवास पर बिहार के जननायक कर्पूरी ठाकुर का 99 वीं जयंती राजद के अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष रामेश्वर ठाकुर के अध्यक्षता में मनाई गई। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर सुरज यादव ने किया।जिसमें राजद के सभी कार्यकर्ताओं ने उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने की शपथ ली। कार्यक्रम के प्रभारी के रूप मे जिला से नियुक्त अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मोहम्मद गालिब साहिन विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश महिला सचिव सुल्ताना बेगम ने बताया कि बिहार में मुख्यमंत्री होते हुए भी उन्होंने जो अपना एक साफ छवि को बचा कर जन नायक के रूप मे जाने गए वो एक काबिले तारीफ है इनके द्वारा बताए गए मार्ग पर ही चलकर समाज को विकास की ओर गति दे सकते हैं।मौके पर उप प्रमुख सुबोध पासवान,अर्जुन यादव, विपिन पासवान, अभिनव गुप्ता, डॉक्टर रामकैलाश सिंह, मोहम्मद जब्बार, मोहम्मद अशजद अली, देवेंद्र ठाकुर, मोहम्मद मोनाजिर, अशोक यादव, दिनेश यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।















