राजद के द्वारा आयोजित कर्पूरी ठाकुर के जयंती में प्रखंड अध्यक्ष रहे गायब
राजद के राजनीति गलियारों से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिसको लेकर राजद के नेता दबी जुबान से आलोचना भी कर रहे हैं। जी हां बात हो रही है वीरपुर प्रखंड के राजद प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद अफरोज आलम की जो पार्टी के स्तर से कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती को कार्यक्रम को प्रमुखता से आयोजित करना था। लेकिन वो अनुपस्थित रहे जिसको लेकर राजद कार्यकर्ता में कटाक्ष देखा गया। आरएम न्यूज के पत्रकारों ने जब इसकी जानकारी ली तो कार्यक्रम के प्रभारी राजद के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मोहम्मद गालिब साहिन ने क्षोभ प्रकट करते हुए कहा कि ये दुर्भाग्य है कि हमारे प्रखंड अध्यक्ष कार्यक्रम से अनुपस्थित हैं इसकी सूचना जिला के वरीय अधिकारी को सूचित किया जाएगा। वहीं इस बात को लीपा पोती करते हुए विपिन पासवान ने बताया कि वो अपने घर के आवश्यक कार्य से बाहर निकले हुए हैं। दो दो प्रखंड अध्यक्ष होने की बात को खंडन करते हुए राजद के ही एक नेता ने नाम नहीं छापने के शर्त पर दबी जुबान से बताया कि जब जिला के अध्यक्ष की ही नियुक्ति पिछले वाली रास्ता से हो जाती है तो ये प्रखंड अध्यक्ष वाली बात कौन सी बड़ी है। ये तो लोकतंत्र की हत्या है।


















