Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

रोड दुर्घटना में मौत बरौनी में पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा गया

 रोड दुर्घटना में मौत बरौनी में पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा गया

समेकित बाल विकास परियोजना बरौनी की एक पर्यवेक्षिक स्मिता कुमारी 35 वर्ष की मौत जीरो माइल के पास सड़क दुर्घटना में शुक्रवार को प्रातः 11:00 बजे दिन में हो गई ! घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार पर्यवेक्षिक अपने घर न्यू प्रोफेसर कॉलोनी से बरौनी अपने ऑफिस जा रही थी! जीरो माइल के पास वाहन से उतरने के बाद वह फिर  एन एच 31 सड़क पार  कर ऑटो रिक्शा पकड़ने के लिए जा रही थी! इसी क्रम में अज्ञात वाहन ने  जोडदार धक्का मार दिया! इलाज के क्रम में एक निजी हॉस्पिटल में उसने दम तोड़ दिया  है!उसके मौत की खबर मिलते ही पूरे जिले के आईसीडीएस विभाग मैं शोक की लहर दौड़ गई है ! उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल लाया जा रहा है!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom