जैविक खेती संबंधित परिभ्रमण पर तेघड़ा पहुंचे किसानों का एक दिवसीय उन्मुखीकर
भूमि की उर्वरा शक्ति एवं,पर्यावरण की शुद्धता को बचाने के साथ ही स्वस्थ मानव जीवन के लिए रासायनिक उर्वरक की खेती के स्थान पर जैविक आधारित खेती को बढ़ावा देने हेतु तेघड़ा के प्रगतिशील किसान सुधीर कुमार राय एवं अन्य कृषकों पहल पर पूरे जिले के चिन्हित के सको एवं चिन्हित उर्वरक विक्रेताओं का एक दिवसीय परिभ्रमण कार्यक्रम के तहत इनके तेघड़ा दनियालपुर पोखर अवस्थित आवास पर एक दिवसीय उन्मुखीकरण शिविर आयोजित की गई। जिस शिविर में रासायनिक खाद के प्रयोग के स्थान पर कंपोस्ट एवं जैविक खाद के इस्तेमाल करने को लेकर किसानों के बीच गहन विचार मंथन किया गया। अध्यक्षता किसान हरेराम राय ने किया। जिला कृषि पदाधिकारी राजेंद्र कुमार बर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि जैविक खेती वह सदाबहार कृषि पद्धति है जिससे ना केवल भूमि की उर्वरा शक्ति लंबे समय तक बनी रहती है बल्कि पर्यावरण भी प्रदूषित नहीं होता है। साथ ही कृषि लागत घटने व उत्पादन की गुणवत्ता बढ़ने से किसानों को अधिक लाभ भी मिलता है।उन्होंने बताया कि इस खेती का मुख्य उद्देश्य रासायनिक उर्वरकों का उपयोग नहीं के बराबर हो। उप परियोजना निदेशक आत्मा अजीत कुमार ने
बताया कि अपने कृषि प्रधान देश में शताब्दियों से गोबर की खाद ,कंपोस्ट ,हरी खाद व जैविक खाद से विभिन्न फसलों की उत्पादकता बढ़ाने में निरंतर मदद मिली है। पौधों को अपना जीवन चक्र पूर्ण करने के लिए अनेकों प्रकार का पोषक तत्व आवश्यक है। जिससे कार्बन हाइड्रोजन तथा ऑक्सीजन पानी एवं हवा से प्राप्त हो जाता है। वही अवशेषों तथा गोबर की खाद से जस्ता, लोहा ,तांबा ,कैलशियम ,मैग्निशियम ,क्लोरीन आदिश सूक्ष्म तत्वों की पूर्ति हो जाती है। इसके लिए समय पर बुवाई ,खरपतवार नियंत्रण ,सही किस्मों का चुनाव, सही फसल चक्र एवं वैज्ञानिक तरीके से खेती करना आवश्यक है। प्रखंड कृषि पदाधिकारी अभय कुमार चौधरी ने किसानों को अपने खेतों में कम से कम रासायनिक उर्वरक प्रयोग करने का सुझाव दिया। अनुमंडल कृषि पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि खेती में रासायनिक उर्वरकों की अधिक प्रयोग से मिट्टी की उर्वरा शक्ति नष्ट होने की कगार पर है साथ ही पर्यावरण प्रदूषित होने के साथ-साथ मानव स्वास्थ्य पर इसका गहरा दुष्प्रभाव पड़ रहा है। वही बीटीएम अमरेश कुमार ने यूरिया एवं रासायनिक खाद के दुष्प्रभाव पर प्रकाश डालते हुए नैनो के छिड़काव पर बल दिया । मौके पर एटीएम सास्वत कुमार, स्वाति कुमारी, कृषि समन्वयक सौरभ कुमार, प्रगतिशील किसान सुधीर राय,विधान पार्षद प्रतिनिधि विनोद कुमार मिश्र उर्फ गोरेलाल बाबा,भाजपा के किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सरोज राय, मटिहानी के किसान माधव कुमार गौतम, वीरपुर के ललित कुमार, कामदेव यादव, भोला सिंह बरौनी एक,संजीव कुमार चौधरी, नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद अशोक मिश्रा, राम प्रकाश झा, कौशल किशोर राय, दर्जनों किसान शामिल हुए।


