रोड दुर्घटना में घायल मजदूर का इलाज के दौरान मौत
सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक का शव जैसे ही गांव पहुंचा पूरे गांव में मातम का माहौल छा गया। तथा परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी एवं परिजनों के चित्रकार और विलाप सुनकर सभी की आंखों से आंसू निकल पड़ा। मृतक का पहचान तेघरा थाना अंतर्गत रात गांव पंचायत के वार्ड संख्या 5 जयंती ग्राम विशौआ निवासी सुरेश पासवान के लगभग 21 वर्षीय पुत्र भूषण कुमार पासवान। के रूप में हुआ।मालूम हो कि 1 दिन पहले गुरुवार को अपने घर से बेगूसराय सुशील नगर ससुराल बाइक पर सवार होकर जा रहा था दिन के करीब 3: बजे बगराहा N H 28 चौक पर जीरोमाइल की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही अज्ञात ट्रक ने बाइक को जबरदस्त टक्कर मारा जिससे बाइक सवार युवक भूषण पासवान गंभीर रूप से घायल हो गया। जहां उन लोगों की भीड़ ने थोड़ी देर के लिए गाड़ी की आवाजाही रोकी और स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। गुरुवार की रात में ही इलाज के क्रम में घायल भूषण की स्थिति काफी बिगड़ गई और उनका मौत हो गया। मृत्यु के बाद पुलिस ने सदर अस्पताल भेजकर उसका पोस्टमार्टम करवाया और पोस्टमार्टम के उपरांत मृतक के पिता सुरेश पासवान को शव सौंप दिया गया । मृतक तीन भाई में दूसरे स्थान पर था। मृतक का विवाह लगभग 2 वर्ष पूर्व हुआ था। मृतक अपने गांव में ही लकड़ी से संबंधित कार्यों में मजदूरी का कार्य करता थाअपने घर का इकलौता कमाऊ व्यक्ति था जिसके धंधे पर पूरे घर का भरण पोषण का बागडोर था। मृतक अपने पीछे पत्नी समिता देवी, मात्र एक 10 माह की पुत्री कुछ छोड़ गए। इतनी कम उम्र में पत्नी के सर पति एवं दूधमुहां बच्ची के सर पर से पिता का साया समाप्त होने से परिवार पर संकट का पहाड़ टूट गया। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप कुमार पांडे ने परिवारिक लाभ योजना के तहत रुपया चेक के माध्यम से उपलब्ध कराया साथ ही आगे सहयोग करने का आश्वासन दिया, मौके पर मुखिया आरती कुमारी, सरपंच सुमित्रा देवी, वार्ड सदस्य संदीप कुमार उर्फ लोली, सुशील कुमार आदि मौजूद थे


