Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

वार्ड सदस्य की मृत्यु उपरांत एमएलसी प्रतिनिधि ने मृतक परिवार से मिलकर दिया सांत्वना

 वार्ड सदस्य की मृत्यु उपरांत एमएलसी प्रतिनिधि ने मृतक परिवार से मिलकर दिया सांत्वना

अशोक कुमार ठाकुर ,तेघड़ा (बेगूसराय)

तेघड़ा अनुमंडल अंतर्गत बछवारा प्रखंड के चमथा 3 पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या  7 के 31 वर्षीय वार्ड सदस्य मंटून पासवान की असामयिक मृत्यु रविवार की रात्रि पटना के निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान हो गया । मृत्यु के उपरांत मृतक वार्ड सदस्य के परिवार एवं पूरे गांव में मातम का माहौल छा गया। मृत्यु के उपरांत सोमवार को विधान पार्षद राजीव कुमार के प्रतिनिधि विनोद कुमार मिश्र उर्फ गोरेलाल बाबा ने उनके निवास स्थान पर पहुंचकर मृतक के परिवार को ढाढस बढ़ाते हुए हर स्तर से सहयोग करने की बातें कही। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी बछवारा एवं श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी से फोन पर बात कर सरकारी सहायता दिलाने को लेकर पहल करने की बातें कही  उन्होंने बताया कि वार्ड सदस्य की मृत्यु उपरांत पटना के निजी नर्सिंग होम में डॉक्टर के द्वारा बड़ी राशि की मांग की गई तब जाकर स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि शिवनारायण उर्फ शिबू राऊत ने माननीय विधान परिषद राजीव कुमार से बात की राजीव कुमार द्वारा वहां उपस्थित परिजनों को चादर की व्यवस्था के साथ ही डॉक्टर से बात कर फिश में बहुत राहत दिलाई गई।


मौके पर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि शिवनारायण उर्फ शिबू , प्रखंड साक्षरता सचिव अशोक कुमार, कौशल किशोर राय के अलावे भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। मृतक वार्ड सदस्य चारभाई में सबसे छोटा था जिन्होंने अपने पीछे पत्नी रेनू देवी, बड़ी पुत्री चांदनी कुमारी 10 वर्ष, पुत्र प्रवीण 8 वर्ष, प्रियम कुमारी 4 वर्ष एवं सबसे छोटी पुत्री गगन कुमारी 2 वर्ष को छोड़कर गए। मृतक का परिवार का भरण पोषण वार्ड सदस्य मंटू कुमार पासवान के मेहनत मजदूरी पर टिका हुआ था और सभी भाई का परिवार भी अलग-अलग है। ग्रामीणों का चिंता है कि परिवार के कमाऊ सदस्य के असामयिक मृत्यु से परिवार के गुजर बसर एवं भरण पोषण के साथ ही बच्चों के लालन-पालन तथा शिक्षा पर संकट का बादल छा गया है। ज्ञात हो कि 1 सप्ताह पहले मन मंटून  पैरालाइसिस के शिकार हो गया था। जिन्हें बेगूसराय के इलेक्शन अस्पताल में ऑपरेशन की गई थी और वहां से डॉक्टर ने रेफर करके पटना भेजा था।जहां इलाज के क्रम में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कर गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom