Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

मकर संक्रांति के अवसर पर स्वर्गीय राजेश सिंह स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ उद्घाटन।

मकर संक्रांति  के अवसर पर स्वर्गीय राजेश सिंह स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ उद्घाटन।

आरएम न्यूज़ संवादाता अशोक कुमार ठाकुर तेघरा

( बेगूसराय) तेघड़ा अनुमंडल सह प्रखंड मुख्यालय मैदान के प्रांगण में 15 जनवरी मकर संक्रांति के अवसर एक्सिस कप स्टूडेंट क्रिकेट क्लब तेघड़ा के द्वारा स्वर्गीय राजेश सिंह स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉक्टर रविंद्र मोहन प्रसाद, प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप कुमार पांडे , तेघड़ा नगर परिषद के नवनिर्वाचित मुख्य पार्षद सोनाली भारती एवं क्लब के अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने संयुक्त रूप से  फीता काटकर किया, मौके पर एमएलसी प्रतिनिधि विनोद कुमार मिश्र उर्फ गोरेलाल बाबा, सचिव संतोष कुमार, उपाध्यक्ष अंकेश कुमार, संयुक्त सचिव राजीव सिंह, कोषाध्यक्ष अनुराग गौतम एवं गणपति झा ,टीम मैनेजर रोहन कुमार, के अलावे अन्य अतिथि मौजूद थे। उद्घाटन के पश्चात बरौनी एवं मधुबनी के बीच  टूर्नामेंट का पहला मैच खेल रही दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय किया ।


और बल्लेबाजी की खेल का शुभारंभ करवाया।  उक्त अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ रविंद्र मोहन प्रसाद ने कहा कि खेल के आयोजन से ग्रामीण स्तर पर छुपे प्रतिभाओं को निखारने का अवसर मिलता है। खेल ही एक ऐसा क्षेत्र है जहां हारने और जीतने वाले दोनों टीम के खिलाड़ियों का हौसला आफजाई ही नहीं बल्कि उसे सम्मानित भी किया जाता है। इसे राजनीति से जुड़े लोगों को खेल के आयोजन से सीख लेने की जरूरत है।दोनों टीम के खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामना देते हुए उन्होंने आयोजन क्लब के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप कुमार पांडे ने कहा कि क्रिकेट खेल हमेशा संघर्ष करने की सीख देती है ।

तेघड़ा नगर परिषद के मुख्य पार्षद सोनाली भारती ने कहा कि  खेल से  शारीरिक बल एवं बौद्धिक  क्षमता का भी तेजी से विकास होता है। मौके पर अन्य अतिथियों ने भी खेल को आपसी भाईचारे के प्रतीक बताते हुए आयोजन कमेटी की प्रशंसा की । दोनों टीम के द्वारा खेल की रौचकता को देखते हुएमैदान में जुटे दर्शकों ने खूब सराहा। धन्यवाद ज्ञापन क्लब के अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने की जबकि आगत अतिथियों का स्वागत संयुक्त सचिव राजीव सिंह ने किया।







एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom