डीएसपी एवं सिद्ध गौतम फाउंडेशन यह संस्थापिका ने संयुक्त रूप से गरीबों के बीच खाद्य सामग्री का किया वितरण ।
15 जनवरी मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर तेघड़ा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉक्टर रविंद्र मोहन प्रसाद एवं सिद्ध गौतम फाउंडेशन की संस्थापिका पूर्णिमा शर्मा ने तेघड़ा नगर परिषद के वार्ड संख्या 2 अयोध्या चौक अवस्थित महादलित घांगर मोहल्ले में पहुंचकर सैकड़ों की संख्या में उपस्थित गरीबों के बीच खाद्य सामग्री एवं मिठाई का किया वितरण किया गया। सामग्री वितरण की भनक पाकर पूरे मोहल्ले से वृद्ध एवं बच्चे सहित महादलित परिवार के लोगों की काफी संख्या में भीड़ जमां हो गई। दलित मोहल्ले के सभी लोगों ने चूड़ा ,दही ,तिलकुट मिठाई पाकर काफी खुश दिखे ।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉक्टर रविंद्र मोहन प्रसाद एवं उनकी धर्मपत्नी सिद्ध गौतम फाउंडेशन की संस्थापिका पूर्णिमा शर्मा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मेहनत और मजदूरी के बल पर मनुष्य को स्वाबलंबन जिंदगी जीने से व्यक्ति ,परिवार और समाज का विकास होता है। साथ ही अपने बचत के पैसों से बच्चे को शिक्षित करनी चाहिए ताकि आने वाले समय में बच्चे शिक्षित होकर देश की सेवा में अपनी अहम भूमिका निर्वाह कर सकें। उन्होंने मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि आप लोग प्रतिबंधित शराब के धंधे या सेवन से बिल्कुल अलग रहें तभी परिवार और समाज का विकास होगा। पदाधिकारी के द्वारा मकर संक्रांति के अवसर पर गरीब व दलित बस्ती में पहुंचकर इस तरह गरीबों के बीच खुशियां बांटने को लेकर आम लोगों में पदाधिकारी के प्रति काफी प्रशंसा हो रही है।












