Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

बेगूसराय नगर निगम के 105 वर्षीय बुजुर्ग महिला की आकस्मिक निधन से शोक की लहर

 बेगूसराय नगर निगम के 105 वर्षीय बुजुर्ग महिला की  आकस्मिक निधन से शोक की लहर 

अंतिम दर्शन यात्रा में लोगों की उमड़ी रही भीड़।

बेगूसराय नगर निगम वार्ड संख्या 31 निवासी स्वर्गीय महावीर ठाकुर की 105 वर्षीय धर्मपत्नी रानी देवी का निधन शनिवार की संध्या हो गया। बेगूसराय गाछी टोला अवस्थित आवास पर उन्होंने अंतिम सांस  ली । उनकी निधन से गाछी टोला सहित  पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी।निधन की खबर मिलते ही उनके अंतिम दर्शन को लेकर आवास पर लोगों की भीड़ लग गई। राष्ट्रीय नाई महासभा बेगूसराय के पदाधिकारियों ने उनके आवास पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित की एवं पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सांत्वना दी।  गाजे-बाजे के साथ उनकी अंतिम विदाई दी गई ।इस दौरान अंतिम दर्शन यात्रा में सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ी रही। इनके परिजन रवि ठाकुर, अर्जुन ठाकुर, विष्णु एवं मोनू ने बताया  कि इनके एकमात्र पुत्र  स्वर सम्राट कहे जाने वाले मदन ठाकुर का 1 वर्ष पूर्व निधन हो गया था । अब इनके एकमात्र पुत्री और नाती पोता से पूरे भरा - पूरापरिवार छोड़ गए ये कुशल गृहिणी के साथ ही समाज कल्याण में  हर हमेशा इनका अच्छा खासा योगदान रहा था। इधर राष्ट्रीय नाई महासभा के जिला अध्यक्ष प्रोफ़ेसर रविंद्र कुमार  पप्पू , मार्गदर्शक रामअवतार ठाकुर एवं मथुरा ठाकुर, कोषाध्यक्ष टुन टुन ठाकुर, सचिव प्रभु प्रताप ठाकुर, अशोक कुमार ठाकुर, बैजनाथ ठाकुर, अरविंद ठाकुर, प्रोफ़ेसर सुभाष चंद्र नागमणि, मनोज ठाकुर, डॉ चुनचुन ठाकुर, चंद्र देव ठाकुर, राम कुमार ठाकुर, रामप्रवेश ठाकुर, शिक्षक गणेश ठाकुर, शिक्षक नंदन कुमार ठाकुर, उत्तम ठाकुर, दिलीप ठाकुर एवं अमित कुमार समेत कई लोगों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom