Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

विभिन्न महाविद्यालय एवं +2 विद्यालयों में शुरू हुई इंटर वार्षिक परीक्षा 2023 की प्रायोगिक परीक्षा

 विभिन्न महाविद्यालय एवं +2 विद्यालयों में शुरू हुई इंटर वार्षिक परीक्षा 2023 की प्रायोगिक परीक्षा

आरएम न्यूज़ संवादाता तेघड़ा अशोक कुमार ठाकुर, तेघड़ा (बेगूसराय)

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति उच्चतर माध्यमिक पटना के निर्देश पर पूरे बिहार में इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2023 की प्रायोगिक परीक्षा ली जा रही है तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौरा ,आरकेसी उच्च विद्यालय, प्रोजेक्ट लाला कुमार कन्या प्लस टू विद्यालय आदि महाविद्यालय में इंटर परीक्षा का आयोजन किया गया है।

इसके लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने महाविद्यालय स्तर पर कार्यक्रम जारी करने का निर्देश दे दिया है जिसका अनुपालन करते हुए विभिन्न तिथियों में प्रायोगिक परीक्षा का आयोजन किया गया।कला विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के अंतर्गत भौतिकी रसायन विज्ञान मनोविज्ञान भूगोल गृह विज्ञान संगीत आदि की परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिका बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना पहले ही विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर उपलब्ध करवाया है।उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौरा के सहकेंद्र अधीक्षक अविनाश कुमार ने बताया कि इतनी ठंड के बावजूद भी नियत समय पर छात्र-छात्राओं की उपस्थिति लगभग सत प्रतिशत है प्रायोगिक परीक्षा को लेकर पूर्व से ही छात्र प्रैक्टिकल कॉपी तैयार कर जमा करते हैं लेकिन इस वर्ष प्रायोगिक परीक्षा का प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिका प्रत्येक छात्र के लिए अलग-अलग फोटो युक्त एवं रोल नंबर अंकित बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने उपलब्ध कराया है जिसमें किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी होने की संभावना नहीं है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom