नावकोठी में पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों ने मनाया मकर संक्रान्ति
नावकोठी/बेगूसराय/संवाददाता नवीन कुमार मिश्रा आरएम न्यूज़
प्रखण्ड कार्यालय परिसर में पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों ने मनाया मकर संक्रान्ति।प्रखण्ड कार्यालय में प्रखण्ड प्रमुख अनिता देवी की अध्यक्षता में चुरा - दही भोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया।इस दौरान प्रखण्ड प्रमुख ने कहा कि मकर संक्रान्ति हिन्दुओं का एक महान पावन पर्व है,जो सम्पूर्ण भारत में अलग - अलग नामों से एक साथ मनाया जाता है।वहीं चिरंजीव पाण्डेय ने बताया कि मकर संक्रांति उत्सव सामाजिक समरसता पर्व के रूप में मनाया जाता है।इसलिए इस तरह के कार्यक्रम होने से समाज में अच्छा संदेश जाता है।इस अवसर पर स्थानीय ग्राम प्रधान राष्ट्रपति कुमार बिड्डू,प्रमुख प्रतिनिधि राजन कुमार, बड़ा बाबू मनसर प्रसाद, नाजीर आशीष कुमार, अंचल नाजीर मुकेश कुमार,विभाकर कुमार, राजस्व अधिकारी शंभु पासवान,बीएफटी बबलू कुमार,कार्यपालक सहायक दुर्गेशनंदन कुमार,कुन्दन कुमार,सुरेश ठाकुर,चंद्रमाला कुमारी, सोनाली कुमारी, नेहा कुमारी, सीमा कुमारी, रणधीर कुमार, विकास कुमार सहित विभिन्न कर्मी एवं पंचायत प्रतिनिधि मौजूद थे।



