Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

विकलांगों के बीच किया गया कंबल का वितरण

 विकलांगों के बीच किया गया कंबल का वितरण

नावकोठी/बेगूसराय/संवाददाता नवीन कुमार मिश्रा की खास रिपोर्ट

प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत कंपकपाती ठंड का कहर लगातार जारी है।भगवान भाष्कर का दर्शन हुआ इसके बावजूद ठंड और कंपकपी में बढ़ोतरी लगातार जारी है।ऐसे में लोग घर से निकलने में परहेज कर रहे हैं।ठंड को देखते हुए लगातार दूसरे दिन भी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी राजेन्द्र पाण्डेय और प्रखण्ड प्रमुख अनीता देवी ने विकलांग व्यक्तियों के बीच कंबल का वितरण किया। कंबल का वितरण होते ही विकलांग अमित कुमार तांती,सुनील महतो,विनोद कुमार, गंगाराम शर्मा, रंजन महतो तथा अन्य लाभार्थीयों ने खुशी जाहिर की।इस दौरान प्रखण्ड प्रमुख ने क्षेत्र के लोगों से अति आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की।वहीं प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ने सक्षम लोगों से गरीबों के बीच कंबल जलावन इत्यादि वितरित करने की अपील की।इस दौरान नाजीर आशीष कुमार,प्रधान सहायक मनसर प्रसाद सिंह,निम्न वर्गीय लिपिक प्रियांशु रंजन,विभाकर कुमार,लेखापाल दीप्ति कुमारी,कार्यपालक सहायक सुरेश ठाकुर, दुर्गेश कुमार,कुंदन कुमार, चंद्रमाला कुमारी, डाटा ऑपरेटर रणधीर कुमार सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom