पौधा संरक्षण प्रशिक्षण शिविर आयोजित
पौधा संरक्षण विभाग बेगूसराय के सहायक निदेशक के निर्देशानुसार साहेबपुर कमाल प्रखण्ड अंतर्गत सादपुर पश्चिम पंचायत के डीहा ग्राम स्थित शनिवार को पौधा संरक्षण प्रशिक्षण पाठशाला आयोजित की गई।उक्त पाठशाला शिविर में कृषि समन्वयक अजीत कुमार वर्मा एवं राजीव नयन के द्वारा उपस्थित स्थानीय 25किसानों को पौधा संरक्षण के संबंध में प्रथम प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें बीज के उपचार एवं रखरखाव की जानकारी दी गई। उन्होंने बीज में कीटनाशक दवा के प्रयोग करने की बिधि की जानकारी किसानों को दी।
दूसरे सत्र के प्रशिक्षण में मुख्य रूप से खेत की तैयारी कैसे करेंगे और समय अनुसार बीज की बोआई करने की प्रक्रिया की जानकारी के संबंध में प्रशिक्षण दिया जाएगा।यह प्रशिक्षण पाठशाला का शिविर 6 सत्र में सम्पन्न होगी जो 6जनवरी से 15फरबरी 2023तक सम्पन्न कराई जाएगी। उक्त पंचायत के मुखिया अमित कुमार द्वारा पंचायत के सभी किसानों को शिविर में उपस्थित होने और उसका लाभ लेने हेतु जागरूक किए, जहां बहुत संख्या में महिला एवं पुरुष किसानों ने भाग लिए।इस कार्यक्रम से उत्साहित किसानों ने कहा कि अगर समय समय पर सरकार द्वारा किसानों को प्रशिक्षण दिया जाएगा तो पंचायत के किसानों को अत्यधिक लाभ मिलेगा।




