Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष सहदेव शर्मा का निधन

 कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष सहदेव शर्मा का निधन

नावकोठी/बेगूसराय/ संवाददाता नवीन कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत छतौना के वयोवृद्ध कांग्रेसी नेता का निधन।डफरपुर पंचायत के छतौना निवासी कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता सहदेव शर्मा के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर।वो लगभग 85 वर्ष के थे।सहदेव शर्मा बेगूसराय जिला के कांग्रेस उपाध्यक्ष रह चुके थे और बखरी प्रखंड बीस सूत्री के मेंबर भी हुआ करते थे। वहीं डफरपुर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष की जिम्मेवारी भी निभा चुके थे।आज अहले सुबह लगभग 5 बजे के आसपास उनकी मृत्यु की खबर सुनते ही ग्रामीण सहित प्रखण्ड क्षेत्र के लोगों की भीड़ जुटने लगी।उनकी सब यात्रा को संपूर्ण ग्राम के गली-गली में घुमा कर दाह संस्कार हेतु सिमरिया के लिए प्रस्थान किया।जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल सिंह,दुखेश्वर शर्मा, प्रखंड अध्यक्ष सुरेश पासवान,पूर्व प्रखंड अध्यक्ष राम सिंह,पंसस  अजीत कुमार सिंह, गोपाल झा,वीरेंद्र सिंह, पवन सिंह,शशांक शेखर सिंह,अमरेंद्र कुमार,शंभु सिंह,जयप्रकाश सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में गणमान्य ग्रामीणों ने अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom