संयुक्त सचिव ने जाति आधारित जनगणना कार्य का किया निरीक्षण
तेघड़ा ,बेगूसराय
सामान्य प्रशासन विभाग के संयुक्त सचिव कौशल किशोर सिंह ने तेघड़ा प्रखंड में चल रहे जाति आधारित जनगणना कार्य का निरीक्षण सोमवार को किया। उन्होंने प्रखंड क्षेत्र के आधारपुर पंचायत में जाति आधारित गणना का निरीक्षण किए । आधारपुर पंचायत के वार्ड संख्या पांच में निरीक्षण के दौरान गणना अधिकारी सह एसडीओ राकेश कुमार ,प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप कुमार पांडे साथ में थे । संयुक्त सचिव ने इस दौरान कार्य में लगे पर्यवेक्षक मोहम्मद शमशेर आलम और प्रगणक मोहन कुमार के साथ क्षेत्र भ्रमण कर जनगणना कार्य का जायजा लिया । इस दौरान कार्य में लगे प्रगणक व पर्यवेक्षकों एवं मास्टर ट्रेनर को आवश्यक निर्देश भी दिए । उन्होंने बताया परिवार की संख्या को बेवजह नहीं तोड़ा जाए और मकानों का नंबरीकरण भी नहीं बढ़ाया जाए । जातीय गणना का मूल उद्देश्य बताते हुए उन्होंने कहा कि गणना के क्रम में क्षेत्र के एक भी लोगों की गिनती नहीं छूटनी चाहिए । क्षेत्र भ्रमण के दौरान प्रगणकों द्वारा जुटाए जा रहे आंकड़ों का मौके पर अध्ययन किया तथा कई महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए । अभी पहला चरण में भवन, मकान, घर के मुखिया एवं परिवार के कुल सदस्यों की संख्या के बारे में जानकारी लेकर प्रगणक नजरी नक्शा तैयार करेंगे । दूसरी ओर प्रखंड के अटल कलाम भवन के सभागार में तेघड़ा अनुमंडल अंतर्गत चारों प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी सहित अनुमंडल के सभी पर्यवेक्षकों की बैठक संयुक्त सचिव ने लिया । सभी को स्पष्ट निर्देश दिया गया जाति गणना के पहले चरण में हो रहे कार्य में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी सभी पदाधिकारी और पर्यवेक्षकों को क्षेत्र में जाकर बारीकी से जांच करने का निर्देश दिए ।
बैठक में एसडीएम राकेश कुमार, अवर एसडीएम अविनाश कुणाल, अवर निर्वाचन पदाधिकारी ओनम कुमारी ,तेघड़ा बप्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप कुमार पांडे, सीईओ सुश्री रश्मि ,बछवारा बीडीओ पूजा कुमारी, सीईओ दीपक कुमार ,मनसूरचक बीडीओ सुभाष कुमार और तेघड़ा नगर कार्यपालक पदाधिकारी नवीन कुमार , निर्वाचन कार्यालय के रविंद्र कुमार पाठक, मनीष कुमार, मनोज कुमार, शमशेर आलम, आदि मौजूद थे




