कर्पूरी जयंती की तैयारी को लेकर पूर्व एमएलसी का क्षेत्रीय दौरा।
अशोक कुमार ठाकुर ,तेघड़ा ( बेगूसराय)जनता दल यू के द्वारा 24 जनवरी को जिला स्तर पर जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती को भव्य रूप देने को लेकर बेगूसराय के पूर्व एमएलसी सह जदयू के कद्दावर नेता रामबदन राय ने तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत विभिन्न गांव में जाकर कार्यकर्ताओं से मिलते हुए उन्होंने 24 जनवरी को बेगूसराय बाघा के सामुदायिक में आयोजित होने वाले जननायक की जयंती में भारी उपस्थिति दर्ज करने की अपील की। दौड़ा के क्रम में उन्होंने गौरा दो मुसहरी, गौड़ा एक , बरौनी 3 एवं फुलवरिया सहित कई गांव में कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर कर्पूरी ठाकुर की विचारधारा के अनुरूप उनके सपनों के गांव को स्थापित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सामाजिक बदलाव की शुरुआत जननायक ने की थी । आज की तारीख में भले ही मामूली कदम दिखती हो लेकिन संवेदनात्मक राजनीति में इसकी अहमियत काफी अधिक है। उन्होंने कहा कि बिहार में दबे, कुचले और पिछड़ों को सत्ता में जो भी भागीदारी मिल रही है उन्हीं के पहल और संघर्ष का नतीजा है। हुवे बिहार के दबे कुचले पिछड़ों के हितों के लिए निरंतर काम करते रहे। आज केंद्र सरकार की झूठा पिछड़ा प्यार की वजह से आज तक उन्हें भारत रत्न नहीं मिला उसके लिए जदयू बड़ी आंदोलन की तैयारी में है। मौके पर जिला तकनीकी प्रकोष्ठ की अध्यक्ष मुकेश राय, बरौनी नगर परिषद के मुख्य पार्षद संजीव कुमार, जदयू के प्रखंड उपाध्यक्ष अविनाश कुमार, मोनू पटेल सहित कई लोग संपर्क अभियान में शामिल थे













