स्वर्गीय राजेश सिंह स्मृति एक्सिस क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवे मैच का आयोजन।
तेघड़ा ( बेगूसराय)
तेघड़ा अनुमंडल सह प्रखंड मुख्यालय मैदान में 15 जनवरी से आयोजित स्टूडेंट क्रिकेट क्लब तेघड़ा के द्वारा स्वर्गीय राजेश सिंह स्मृति एक्सिस क्रिकेट टूर्नामेंट का पांचवा मैच का आयोजन बुधवार को बलिया और गढ़हारा के बीच खेला गया।, मौके पर अध्यक्ष कन्हैया सिंह भारद्वाज , सचिव संतोष कुमार राय,उपाध्यक्ष अंकेश कुमा , संयुक्त सचिव राजीव सिंह, श्याम प्रसाद राय, कैप्टन अनुराग कुमार गणपति झा, मुकेश कुमार, अविनाश कुमार ,प्रिंस कुमार के अलावा अन्य अतिथि मौजूद थे।
उद्घाटन कर्ता हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के जिला अध्यक्ष पीयूष कुमार, प्रवक्ता माधव कुमार चिंतनमयानंद ने संयुक्त रूप से किया । जिला अध्यक्ष पीयूष कुमार ने कहा कि खेल के आयोजन से ग्रामीण स्तर पर छुपे प्रतिभाओं को निखारने का अवसर मिलता है। ताकि खेल से जुड़े युवा अपने मुकाम तक पहुंच सके। मैच बलिया ने जीता । मैन ऑफ द मैच का खिताब गुलशन कुमार को मिला।
अधिक जानकारी के लिए दिए गए नंबर पर कॉल करके संपर्क करें 9534457880

















