गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय अवस्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलदौर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मुकेश कुमार की अध्यक्षता में आशा दिवस का आयोजन किया गया।
इस आयोजन के तहत उपस्थित प्रखंड क्षेत्र के आशा कार्यकर्ताओं को बच्चों को विटामिन ए की खुराक का माइक्रो प्लान मिशन इंद्रधनुष तथा मातृत्व व शिशु मृत्यु की सूची सहित अन्य कई प्रशिक्षण मिला। सभी आशा कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया कि 19 मार्च से मई तक प्रखंड के सभी चिन्हित गांव में कालाजार की दवा का छिड़काव करने संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। इस बार होने वाले छिड़काव में दीवाल पर कोई दाग भी नहीं आएगी। वही 7 अप्रैल से आयोजित मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम के लिए सभी आशा को निर्देश किया गया कि इस दौरान सभी छूटे हुए बच्चे को टीकाकरण सुनिश्चित करें। वही जटिल गर्भावस्था वाली महिलाओं को विशेष ध्यान देते हैं उसकी सूची पीएचसी को सौंपने के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही उक्त महिलाओं को लाकर जांच कराने का निर्देश दिया साथ ही कार्यक्रम के तहत प्रत्येक माह की 7 एवं 21 तारीख को मातृत्व सुरक्षा दिवस मनाया जाएगा। ताकि महिलाओं को उचित सुविधा प्राप्त हो सके। वही 17 अप्रैल से बच्चे को विटामिन ए की खुराक के लिए माइक्रो प्लान बनाने की प्रशिक्षण दिया गया। सभी आशा को मातृत्व व शिशु मृत्यु की जानकारी तथा इसकी सूची 24 घंटे के अंदर पीएचसी को देने के लिए निर्देशित किया गया। अपने पोषक क्षेत्र के हाउसहोल्ड का सर्वे कर डू लिस्ट बनाने, जिस पर 1 अप्रैल से नए प्लान के अनुसार टीकाकरण किया जा सके। इसके अंतर्गत सभी नए खुले आंगनवाड़ी केंद्र पर टीकाकरण का आयोजन किया जा सके। मौके पर पर्यवेक्षक उमेश पंडित, बीसीएम मनजीत प्रसाद, बीएमसी प्रिंस कुमार, आशा फेस लेटर नूतन कुमारी, आशा निशा भारती समेत दर्जनों आशा कार्यकर्ता उपस्थित थे।







