गढ़पुरा :थाना क्षेत्र के गढ़पुरा रेलवे स्टेशन के समय इलाहाबाद से गुरुवार की सुबह गुप्त सूचना पर अवैध रूप से शराब बनाने के दौरान एक कारोबारी गिरफ्तार कर लिया जिसे न्यायिक हिरासत में न्यायालय भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह थाना पुलिस को सूचना मिली कि गढ़पुरा रेलवे स्टेशन के समीप लाल बाबा स्थान के पास चिमनी भट्ठा के पास अवैध रूप से शराब का निर्माण किया जा रहा है सूचना की पुष्टि पुलिस मौके पर पहुंचे खोजबीन में जुट गई जिस दौरान हसनपुर थाना क्षेत्र के गोहा निवासी अरुण महतो को गिरफ्तार किया गया जो उक्त स्थल पर अवैध रूप से देसी शराब का निर्माण कर रहा था। छापेमारी के दौरान थाना पुलिस ने शराब बनाने के उपकरण,एक सिलेंडर, चूल्हा आदि बरामद किया। वहीं 100 लीटर से ज्यादा कच्चा माल बरामद किया गया। बताया यह भी जा रहा है की छापेमारी के दौरान शराब के कारोबार में शामिल कुछ लोगों के द्वारा थाना पुलिस के साथ झड़प की गई जो सभी लोग का फायदा उठाकर भाग निकला। इस संबंध में थाना अध्यक्ष मनीष कुमार आनंद ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें 9534457880













