Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

रुपया निकासी करने के दौरान सीएसपी संचालकों के द्वारा फर्जी तरह से ज्यादा रुपया निकासी कर लेने की मामला प्रकाश में आया है

 रुपया निकासी करने के दौरान सीएसपी संचालकों के द्वारा फर्जी तरह से ज्यादा रुपया निकासी कर लेने की मामला प्रकाश में आया है।


मालूम हो कि बेलदौर थाना क्षेत्र के दिघोन पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 5 निवासी गुलाब चौधरी के पुत्र किशन चौधरी ने बेलदौर थाना अध्यक्ष को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया है। दिए गए आवेदन में वर्णित है कि बीते 23 मार्च 2022 को मैं अपने गांव के भारतीय स्टेट ग्राहक सेवा केंद्र जिसका सीएसपी कोड नंबर 1ए793376 मेरी पत्नी खुशबू देवी एटीएम लेकर करीब दस हजार रुपया निकालने के लिए गई थी। इसी दौरान फर्जी तरह से उक्त संचालक के द्वारा 40 हजार रुपया फर्जी तरह से निकासी कर लिया, मुझे मात्र 10 हजार रुपया दिया और 30 हजार रुपया गबन कर लिया है। जब सूचक को पैसे की जरूरत हुआ तो ग्राहक सेवा केंद्र दिघोन बैंक गए तो मालूम हुआ कि मेरे खाता में रुपया ही नहीं है, तब मैंने कहा कि मेरे खाता का आप स्टेटमेंट दीजिए। वही स्टेटमेंट देने से सीएसपी संचालक नहीं दिया तब से सूचक का पत्नी खुशबू देवी विभिन्न विभिन्न बैंकों का चक्कर लगा रही हैं। उक्त युवक जब प्रदेश से घर आया तो मेन ब्रांच में जाकर सारा डिटेल निकाला तो दो दो बार दस हजार रुपया निकासी हो चुका है और 20 हजारों रुपए दूसरे के खाते पर ट्रांसफर कर दिया। उक्त बात को लेकर सूचकओं में आक्रोश व्याप्त है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष पंकज प्रकाश ने बताया कि सूचक के द्वारा आवेदन दिया गया है। अपने अधीनस्थ कर्मी से मामले को छानबीन करवाकर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom