ठंड बढ़ते ही चोरों का तांडव जारी, खड़ी गाड़ी से बैटरी की चोरी
सोमवार की बीती रात चोरों ने बढ़ते ठंड और घने कोहरे का फायदा उठाकर चोरों ने खड़ी गाड़ी में लगे बैटरी को चोरी कर लीl
प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरपुर पश्चिम पंचायत के वार्ड संख्या 5 निवासी विनोद चौरसिया के दरवाजे पर लगी टाटा म्यूजिक पिकअप से बैटरी खोलकर चोरों ने चुरा ली वहीं पश्चिम पंचायत के ही वार्ड संख्या 5 निवासी कुंदन पासवान के दरवाजे पर लगी टेंपो से बैटरी खोलकर चोरों ने चुराकर ले जाने में सफल हो गयाl यह जानकारी पीड़ित लोगों ने बीरपुर थाना को दे दी हैl



