तस्करी के उद्देश्य से सीमेंट लदी ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, चालक व उप चालक गिरफ्तार ।
आरएम न्यूज संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर कि रिपोर्ट
तेघड़ा(बेगूसराय)
मिली गुप्त सूचना के आधार पर 1 जनवरी रविवार को करीब संध्या 5:बजे बिहार निषेध विभाग पटना एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉक्टर रविंद्र मोहन प्रसाद तथा थानाध्यक्ष संजय कुमार के संयुक्त प्रयास से एनएच 28 तेघड़ा पेट्रोल पंप पर लगी सीमेंट से भरी ट्रक को संदेह के आधार पर तेघड़ा थाना लाया गया।
तेघड़ा थाना पर लाए गए ट्रक BR09GA 9225 गाड़ी की जब तलाशी की गई तो ट्रक से भारी मात्रा में 113 कार्टून विदेशी शराब बरामद हुआ। वही गाड़ी व शराब को जप्त करते हुए ड्राइवर एवं खलासी को हिरासत में लिया गया। ट्रक चालक की पहचान पंकज सहनी एवं खलासी अविनाश कुमार के रूप में हुआ जो दोनों समस्तीपुर का रहने वाला बताया गया। जप्त किए गए विदेशी शराब अलग-अलग तीन ब्रांड का कुल 113 कार्टून मिलान कर अंकित किया गया। थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि भलझोड़ बॉर्डर झारखंड से शराब माफियाओं द्वारा भारी मात्रा में तेघड़ा क्षेत्र के लिए खेप लाया जा रहा है। तभी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए यह सफलता हासिल की। सूत्रों के अनुसार यह शराब तेघड़ा क्षेत्र अंतर्गत खपाने की बातें कही जा रही है। वहीं गिरफ्तार किए गए चालक एवं उप चालक से पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है। साथ ही तफ्तीश जारी है थाना अध्यक्ष द्वारा शराब माफियाओं का निशाक्त किया जा रहा है। सरकार एवं प्रशासन के द्वारा शराब के विरुद्ध अभियान एवं तस्करों एवं शराब के धंधे बाजो के प्रति सख्ती बरतने के बाद भी शराब माफिया व कारोबारियों का मनोबल कम होता प्रतीत नहीं हो रहा है। तेघड़ा क्षेत्र में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी व थाना अध्यक्ष के द्वारा लगातार छापेमारी अभियान चलाकर दर्जनों अवैध शराब की भठ्ठी, सैकड़ों लीटर देसी व विदेशी शराब जब्ती के साथ ही दर्जनों धंधे वाजों को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा गया जो प्रखंड क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस धंधा से जुड़े लोगों में हड़कंप भी मचा हुआ है। बावजूद इस तरह दूसरे राज्य से शराब की खेप लाकर शराब माफियाओं द्वारा बिहार को बदनाम करने के साथ ही नजायज कमाई का जरिया बना बैठना यह प्रशासन के लिए चुनौती का विषय बना हुआ है।



