Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

अचेत अवस्था में गिरे किशोर को अनुमंडलीय अस्पताल तेघड़ा में करवाया गया भर्ती।

अचेत अवस्था में गिरे किशोर को अनुमंडलीय अस्पताल तेघड़ा में करवाया गया भर्ती।नननन

अशोक कुमार ठाकुर ,तेघड़ा ( बेगूसराय)

लगातार बढ़ते जा रही ठंड का कहर से आम जन-जीवन पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है ठंड का सितम वृद्ध, बच्चे, किशोर, युवक और पशु पक्षियों को भी प्रभावित कर रहा है।


सोमवार की सुबह करीब 7: बजे तेघड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत अयोध्या तीमूहानी गुप्ता बाद रोड पर एक किशोर अचेत अवस्था में बेहोशी की स्थिति में गिरा पड़ा था। तभी स्थानीय लोगों का निगाह उस पर पड़ा लोगों ने तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल तेघड़ा एंबुलेंस को फोन कर इस हालात की जानकारी दी।

जहां तुरंत एंबुलेंस की उपलब्धता से किशोर को अनुमंडलीय अस्पताल तेघड़ा में भर्ती करवाया गया। अस्पताल के चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी द्वारा किशोर की प्राथमिक उपचार शुरू की गई। इधर लोगों ने इसकी पहचान के लिए  व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से किशोर का फोटो वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर जारी फोटो के वजह से किशोर की मां एवं परिवार वालों को कुछ घंटे बाद जानकारी मिली।जानकारी मिलते ही किशोर की मां एवं परिवार के अन्य लोग अनुमंडलीय अस्पताल तेघड़ा पहुंचा जहां बेड पर अपने पुत्र को बेहोशी की स्थिति में पाया। उक्त किशोर का पहचान तेयार ओपी क्षेत्र के बुढ़ी बन निवासी बमबम पाठक का करीब 15 वर्षीय पुत्र सुधांशु पाठक के रूप में किया गया। चिकित्सा कार्य में लगे डॉ गौरव कुमार, स्वास्थ्य कर्मी राजु कुमार एवं मोहम्मद शहंशाह ने बताया कि मौसम का प्रभाव से प्रभावित हुआ है स्थिति सामान्य  है ।  कुछ घंटे के बाद मरीज होश में आ जाएगा। यह किशोर सवेरे सवेरे घर से निकलकर अयोध्या घाट की ओर किस वजह से जा रहा था इसकी पुष्टि नहीं हो सकी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom