Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

बेगुसराय सदर के बाघा में कबीर दिव्य ज्योति संस्थान के तत्वावधान में बेगुसराय जिला कबीर पंथ संत सम्मेलन का आयोजन

बेगुसराय जिला अन्तर्गत बेगुसराय सदर के बाघा में कबीर दिव्य ज्योति संस्थान के तत्वावधान में बेगुसराय जिला कबीर पंथ संत सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष डा० विनोद तांती, मुखिया ने किया तथा मंच संचालन जिलाउपाध्यक्ष महंथ राम सेवक दास ने किया।


उद्घाटन संस्थान के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य महंथ धर्म दास साहब ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया तथा संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक मनुष्य को शिक्षक के साथ ही अध्यात्मिक गुरु बनाना चाहिए। मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डा० राजकुमार आजाद ने संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षित व्यक्ति कलक्टर बनकर माता पिता को अनाथालय में पहुंचाकर भगवान को खोजता है और अध्यात्मिक व्यक्ति गरीबी में जीवन गुजर बसर करने के बाद भी अपने माता पिता में ही भगवान को खोज लेता है ।

मुख्य वक्ताद्वय संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष साध्वी रेणु भारती ने अपने भजन " रे मनवा करे बहुत बदमाशी "  एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती पूनम आजाद ने अपने भजन " नर तनमा गवै लौं सोई के " गाकर दर्शको को मंत्रमुग्ध कर दिया। विशिष्ट अतिथिगण देवता दासीन, अशोक दास, मीरा दासीन, पुकार दास,दिलीप दास, सोचित दास आदि संतों महंथो ने अपने प्रवचन एवं भजन से अध्यात्मिक माहौल उत्पन्न कर दिया । जिलाध्यक्ष महंथ राम बहादुर दास ने सभी अतिथियों को पुष्पों की माला पहनाकर तथा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom