अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार के द्वारा जरूरतमंद लोगों के बीच बांटी गई कंबल
अशोक कुमार ठाकुर ,तेघड़ा (बेगूसराय)
कराके भरे ठंड के बीच जीवन गुजर बसर करने वाले साधन विहीन एवं जरूरतमंद लोगों के बीच जाकर सोमवार को अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार ने कंबल का वितरण किया उन्होंने सर्वप्रथम नगर परिषद क्षेत्र तेघड़ा एनएच 28 कैंची मोर के समीप फटे हाल जीवन गुजर बसर करने वाले वृद्ध ,विकलांग एवं साधन विहीन महादलित समुदाय के बीच जरूरतमंद लोगों को इस गहरी ठंड से निजात दिलाने हेतु सभी को कंबल देखकर ठंड से बचाव एवं इस विपरीत मौसम में सभी को स्वास्थ्य पर ध्यान देने की सलाह देते हुए नव वर्ष की शुभकामना देते हुए कहा कि हिम्मत और साहस के बल पर सभी तरह की बाधाएं एवं समस्याओं का निदान संभव है। वहीं वार्ड संख्या 18 चक दाद मुतलूपुर में अति पिछड़ा एवं दलित मोहल्लों में जाकर दर्जनों वृद्ध एवं असहाय लोगों को कंबल उपलब्ध करवाया। मौके पर नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद सीता देवी, राहुल कुमार, गौरव कुमार, मोहम्मद कुर्बान, राजन कुमार, प्रदीप कुमार, धर्मेंद्र कुमार भी मौजूद थे इसके अलावे क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहों पर ठंड से ठिठुर रहे असहाय लोगों को भी कंबल उपलब्ध करवाया । गरीब बस्तियों में जाकर जरूरतमंद लोगों को के बीच घर घर जाकर पदाधिकारियों के द्वारा जरूरतमंद लोगों के बीच खुद कंबल उपलब्ध करवाकर ठंड से निजात दिलाने की इस पहल से लोगों में पदाधिकारी के इस कदम के प्रती काफी सराहना हो रही है।


