इंस्पायर अवार्ड में बखरी के बच्चों ने लहराया परचम
बेगुसराय निज संवाददाता।
बच्चों में वैज्ञानिक सोच, नया विचार, नवाचार की खोज पर आधारित विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार की इंस्पायर अवार्ड मानक योजना सत्र 2022-2023 के अंतर्गत बखरी प्रखंड के ज़िला स्तर से नामित नोडल शिक्षक मो फैयाज अहमद, मनोज प्रसाद और राहुल कुमार के लगातार प्रयास तथा बेहतरीन मेंटरशिप के कारण म वि चकहमीद नदैल की वर्ग अष्टम की छात्रा क्रिस्टीना, क म वि बखरी बाज़ार की वर्ग अष्टम की छात्रा रिया कुमारी, उ म वि विक्रम नदैल के वर्ग अष्टम के छात्र पवन कुमार, उ म वि गोढ़ी यारी के वर्ग अष्टम के छात्र सुमित कुमार, प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल बखरी की वर्ग नवम की छात्रा रानी कुमारी तथा उ म वि सलौना की वर्ग नवम की छात्रा रागनी कुमारी का चयन ज़िला स्तर पर किया गया है। श्री अहमद ने बताया कि ज़िला द्वारा बच्चों के बैंक खाते में जल्द ही दस दस हजार रुपए की राशि परियोजना कार्य हेतु हस्तांतरित करने की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। नोडल शिक्षको ने सभी चयनित छात्र छात्रा को बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की। नोडल शिक्षकों ने प्रधानों तथा सहायक शिक्षकों से कहा कि स्कूली बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है। शिक्षक उन्हें सही समय पर तराशने का काम करें तो वह दिन दूर नहीं जब बखरी का नाम भारत के क्षितिज पर होगा। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी श्री राजेंद्र पांडेय, मनोज कुमार सिंह, हर देव दास, अदलेगीर अंसारी , कल्पना कुमारी, कृष्ण कुमार चौधरी, बालेश्वर राम ने नोडल शिक्षकों तथा बच्चों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं है।





.jpeg)
.jpeg)
