रविवार की अहले सुबह वीरपुर पूर्वी पंचायत के समाजसेवी बालेश्वर ठाकुर की निधन हो गई। इनके निधन की खबर क्षेत्र में जंगल में लगी आग की तरह फैल गई। निधन की सूचना मिलते ही उनके आवास पर पूर्व मुखिया सह मुखिया प्रतिनिधि रामप्रवेश सिंह , पूर्व जिला परिषद सदस्य विपिन पासवान, सीपीआई के पूर्व अंचल मंत्री मोहम्मद खालिद ,मोहम्मद कमाल,केदार हजारी ,नंदकिशोर झा ,गोपल्लव झा, चेतन यादव , शंकर शाह समेत कई लोगों ने उनके निवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा है कि स्वर्गीय बालेश्वर ठाकुर एक मिलनसार व्यक्ति थे वे अपने जीवन काल के अंतिम क्षण तक समाज के प्रति समर्पित थे। उनके आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से कामना की पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना दी। उनका अंतिम संस्कार सिमरिया घाट स्थित गंगा तट पर किया गया।





.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
