पैगंबरपुर बजलपुरा गोसाई टोल के दुग्ध समिति भवन में चोरी
आर एम न्यूज संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की रिपोर्ट , तेघड़ा ( बेगूसराय)
तेघड़ा थाना व तेघड़ा नगर परिषद के वार्ड संख्या 14 पैगंबरपुर बजलपुरा गोसाई टोल अवस्थित किराए के भवन में बरौनी डेयरी के तहत 8 वर्षों से चल रहे दुग्ध उत्पादन सहयोग समिति भवन में 8 जनवरी रविवार की रात्रि चोरों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। जिसमें डेरी के द्वारा उपलब्ध करवाए गए कई महत्वपूर्ण मशीनरी समान के अलावे अच्छी खासी राशि चोरों ने लेकर फरार हो गया। 9 जनवरी सोमवार की सुबह प्रत्येक दिन की भांति 7 बजे समिति के सचिव रंजीत राय ने जब दुग्ध समिति भवन का शटर खोला तो अंदर की स्थिति देखकर दंग रह गया। अंदर में सभी सामान बिखरे पड़े और महत्वपूर्ण मशीनरी गायब देखकर अचंभित रह गया तब तक दुग्ध देने वाले किसानों की आने की सिलसिला जारी हो गई । चोरी की भनक मिलने पर पूरे ग्रामीण इकट्ठा हो गए। समिति के सचिव रंजीत राय ने बताया कि चोर द्वारा बिना शटर तोरे रौशन दानी के सहारे चोर अंदर प्रवेश किया और अंदर रखें इन डायलर फैट मशीन, दो साउंड, एमसीओ का छोटा मशीन, एक पेन ड्राइव, 2 किसानों को भुगतान के लिए दो खाता में हिसाब कर रखें अलमीरा में 4906 रुपया एवं 1 जनवरी से लोकल दुग्ध सेल का लगभग 80,000 रुपया नगदी अलमीरा के ताला तोड़कर राशि की चोरी कर ली गई। दुग्ध समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार महतो एवं ग्रामीण पशुपालक राज किशोर मिश्र उर्फ पप्पू बाबा ने बताया कि 8 वर्ष से इस भाड़े के मकान में चल रहे दुग्ध समिति का यह पहला घटना है जिसको शातिर अज्ञात चोरों ने बारीकी से रोशन दानी के सहारे घटना को अंजाम दिया। जबकि रोशन दानी पर कूट में ईटा सैता हुआ था। दुग्ध समिति के सचिव द्वारा तेघरा थाना को लिखित आवेदन भी दिया गया है। मौके पर किसान इमली राय, रामप्रवेश राय, दामोदर राय, पिंकू सिंह के अलावे सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण व पशुपालक किसान मौजूद थे। बताया जाता है कि इस दूध समिति मैं लगभग 200 किसान दुग्ध देते आ रहे हें। डेयरी को दूध देने के बाद भी लगभग प्रत्येक दिन 8 से 10 हजार रुपये की लोकल दूध विक्री होती है।



