बिपुल कुमार बने राज्य कार्यकारिणी के मेम्बर
नावकोठी/बेगूसराय/संवाददाता नवीन कुमार मिश्रा
प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत पहसारा बभनगामा के बिपुल कुमार को प्रदेश कार्यकारिणी का बनाया गया सदस्य।अखिल भारतीय विधार्थी परिषद् के 64 वाँ प्रदेश अधिवेशन छपरा में हुआ। जिसमें पटना विश्व विद्यालय छात्रसंघ महासचिव बिपुल कुमार को प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। बिपुल कुमार नावकोठी प्रखण्ड अन्तर्गत पहसारा बभनगामा के निवासी हैं।पूर्व में बी०एन० कॉलेज पटना के ईकाई अध्यक्ष रह चुके हैं।बिपुल कुमार पीजी की पढ़ाई पटना विश्वविद्यालय से कर रहे हैं और छात्र राजनीति में बहुत सक्रिय भूमिका निभाई है।इनको कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है।


