Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत 17 बंध्याकरण

 परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत 17 बंध्याकरण 


नावकोठी/बेगूसराय/आर एम न्यूज संवाददाता नवीन कुमार मिश्रा

प्रखण्ड क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नावकोठी में परिवार कल्याण कार्यक्रम  के तहत रविवार को बंध्याकरण शिविर का आयोजन किया गया।स्वास्थ्य प्रबंधक आशुतोष गांधी ने बताया कि इस शिविर में महिला सर्जन डा० शोभारानी के द्वारा 17 महिलाओं के बंध्याकरण का सफल आपरेशन किया गया।


बंध्याकरण ऑपरेशन से पूर्व सभी महिलाओं का लैब टेक्नीशियन अमृत कुमार और पंकज कुमार जोशी के द्वारा बीपी,ब्लड शुगर,एचआईबी, हीमोग्लोबिन इत्यादि की जाँच की गयी।आपरेशन के बाद सभी लाभुकों को आवश्यक दवा और सूई उपलब्ध कराई गयी।इस मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ चंदन कुमार,बीसीएम सुशील कुमार,जीएनएम रविशंकर कुमार,रीना कुमारी,एएनएम बेबी कुमारी,सीमा कुमारी,डाटा एंट्री ऑपरेटर शुभम कुमार,कपूरचंद्र कुमार, सदानंद भारती,आशा कार्यकर्ता सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom