माता सती मंदिर निर्माण हेतु बैठक।
नावकोठी/बेगूसराय/आरएम न्यूज संवाददाता नवीन कुमार मिश्रा
प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत सीताराम पुस्तकालय भवन में माता सती मंदिर पुर्ननिर्माण कमेटी की बैठक संपन्न हुई।बैठक में शामिल सभी सदस्यों ने एकमत होकर आपसी सहमति से मंदिर निर्माण हेतु प्रस्तावित तिथि 1 फरवरी पर औपचारिक सहमति जताई।इस दौरान पंचायत में भ्रमण कर मंदिर निर्माण हेतु राशि इक्कठा करने पर विचार विमर्श किया।मौके पर मौजूद सदस्यों ने मंदिर परिसर का निरीक्षण कर मंदिर के स्वरूप और मॉडल पर विचार विमर्श किया।इस बैठक की अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष कुमोद सिंह के द्वारा किया गया। बैठक में नावकोठी पंचायत के मुखिया राष्ट्रपति कुमार बिड्डू,वरिष्ठ समाजसेवी चितरंजन सिंह,रूपेश कुमार सिंह,प्रवीण कुमार उर्फ मुन्ना सिंह,मृत्युंजय सिंह,ब्रजेश कुमार,उत्तम कुमार,रजनीश कुमार, मनोज पाठक, राहुल कुमार सहित दर्जनाधिक ग्रामीण उपस्थित थे।


