Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

ग्राम प्रधान ने 2022 में किए गए कार्य का दिया विवरण

ग्राम प्रधान ने 2022 में किए गए कार्य का दिया विवरण

नावकोठी/बेगूसराय/ आरएम संवाददाता नवीन कुमार मिश्रा

प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत सदर पंचायत नावकोठी में एक साल के किए गए कार्य का लेखा जोखा पेश किया।जिला मुखिया संघ के महासचिव,प्रखण्ड अध्यक्ष और ग्राम प्रधान राष्ट्रपति कुमार बिड्डू ने विगत वर्ष 2022 में किए गए कार्य का ब्योरा ग्राम सभा के दौरान प्रस्तुत किया।उन्होंने बताया कि माता काली मंदिर में फेवर ब्लॉक,जिम की व्यवस्था और चौपाल का निर्माण।पंचायत में 8 कुंआ के उराही एवं मरम्मत का कार्य।आंगनबाड़ी केंद्रों की सूरत में बदलाव।तालाब का सौंदर्यीकरण।पंचायत के सभी सरकारी विद्यालयों सहित प्रखंड मुख्यालय परिसर में फेवर ब्लॉक का कार्य।पंचायत के सभी सरकारी विद्यालयों में शिकायत पेटी की व्यवस्था। पंचायत के तीन विभिन्न स्थानों पर सामुदायिक भवन का निर्माण।पूरे पंचायत में नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था एवं कचरा प्रबंधन हेतु कचरा घर का निर्माण। कबीर अंत्येष्टि के तहत लगभग 110 लाभुकों को राशि का भुगतान। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नई एंबुलेंस की व्यवस्था। 10वीं एवं 12वीं कक्षा के सफल छात्रों को किया सम्मानित।जन वितरण प्रणाली का निरंतर निरीक्षण एवं सुधार हेतु दिशा निर्देश।पंचायत के जलजमाव वाले आधा दर्जन स्थानों पर सोख्ता का निर्माण।कन्या विवाह योजना में 2014 से 2021 तक लंबित राशि लाभुकों के खाते में भुगतान।स्वच्छ भारत मिशन को प्रचार-प्रसार हेतु दीवार लेखन।अयोध्या प्रसाद सिंह उच्च विद्यालय+2 नावकोठी में 5 नए भवन निर्माण हेतु भूमि पूजन।पंचायत भवन में प्रतिमाह जनता दरबार का आयोजन कर जन समस्याओं का निराकरण।पंचायत के दोनों सार्वजनिक घाटों पर निजी कोष से समुचित व्यवस्था।अयोध्या प्रसाद सिंह खेल मैदान में जिम की व्यवस्था।प्रधानमंत्री आवास योजना में 21 लाभुकों को प्रथम किस्त का भुगतान।शौचालय योजना में छुटे हुए लाभुक के खाते में राशि निर्गत। वृद्धा पेंशन,विधवा पेंशन योजना का शत प्रतिशत लाभ लाभुकों तक उपलब्ध करवाना। बिजली बिल शिकायत को लेकर पंचायत भवन में जनता दरबार का आयोजन कर मामलों का निष्पादन करवाना।थाना चौक से नावकोठी बाजार जाने वाली जर्जर सड़क का पहल करके निर्माण कार्य पूर्ण।अमृत महोत्सव के अवसर पर भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन।आकस्मिक घटना से पीड़ित परिवार को निजी कोष से सहायता।पंचायत की जनता से प्रत्येक दिन जनसंपर्क तथा संवाद।गणतंत्र दिवस,स्वतंत्रता दिवस पर पंचायत भवन में भव्य आयोजन।उन्होंने बताया कि 2023 में भी नावकोठी की जनता के लिए सतत विकास जारी रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom