Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

नावकोठी में स्वच्छता समिति की बैठक

नावकोठी में स्वच्छता समिति की बैठक


नावकोठी/बेगूसराय/संवाददाता नवीन कुमार मिश्रा

प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत नावकोठी पंचायत भवन में ग्राम प्रधान राष्ट्रपति कुमार बिड्डू के निर्देशानुसार स्वच्छता समिति की बैठक की गयी।इस बैठक की अध्यक्षता नावकोठी पंचायत के स्वच्छता पर्यवेक्षक कन्हैया कुमार ने की।इस बैठक के दौरान संपूर्ण पंचायत में सफाई अभियान पर विस्तृत चर्चा की गई।स्वच्छता पर्यवेक्षक कन्हैया कुमार ने कहा कि प्रत्येक वार्ड के स्वच्छता कर्मी अपने अपने वार्ड पर विशेष ध्यान रखें।पंचायत वासियों को असुविधा ना हो इसके लिए सभी स्वच्छता कर्मियों से आग्रह किया गया कि सभी क्षेत्रों में साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखा जाए।विद्यालय, आंगनवाड़ी केन्द्र सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों की सफाई पर विशेष ध्यान रखें।


किसी भी वार्ड  में गंदगी जमा नहीं हो इसका विशेष ख्याल रखें। इस दौरान सूखा कचरा और गीला कचरा को अलग-अलग डब्बे में रखने के लिए पंचायत वासियों को जागरूक करने पर बल दिया गया। इस दौरान स्वच्छता कर्मी बिरजू मल्लिक,अजीत मल्लिक,मनु साह,नितीश कुमार,रेनू देवी,बिट्टू कुमार,कुमकुम देवी,दूलो देवी,सन्नी मल्लिक,बबीता देवी,ममता देवी सहित दर्जनाधिक ग्रामीण मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom