समाजवादी नेता शरद यादव को दी गई श्रद्धांजलि
बेगुसराय के नौरंगा पुल स्थित डॉक्टर लोहिया कर्पूरी आश्रम के राजद जिला कार्यालय में देश के महान समाजवादी नेता शरद यादव के मृत्यु उपरांत राजद जिला अध्यक्ष श्री मोहित यादव की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।जिस में जिले भर के राजद कार्यकर्ताओं ने भाग लिया । वक्ताओं ने शरद जी के द्वारा किए गए कार्यों एवं उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए। उनके तैल्याचित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए भगवान बलदेव कृष्ण से प्रार्थना करते हुए दो मिनट का मौन धारण किया गया। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष मोहित यादव ने कहा कि शरद जी के मृत्यु से देश ने एक महान समाजवादी नेता को खो दिया जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती। उन्होंने ताउम्र गरीबों दलितों वंचित वर्गों एवं किसानों के हक हुकूक की लड़ाई अंतिम क्षण तक लड़ते रहे ।श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित किसान सेल के जिला अध्यक्ष श्री त्रिभुवन कुमार उर्फ पिंटू सिंह, राज्यपरिषद सदस्य श्री देवेन्द्र प्रसाद यादव, अधिवक्ता संघ नेता श्री संतोष कुमार यादव, प्रखंड अध्यक्ष मटिहानी श्री कैलाश यादव, बरौनी प्रखंड उपाध्यक्ष अब्दुल जब्बार, महिला नेत्री श्रीमती सुमन देवी, आदिशा खातून, अनिल साव, मो ओकिल, छात्र राजद नेता मो जहांगीर आलम, युवा नेता सत्यम सम्राट यादव, छात्र नेता स्वर्णिम स्वराज यादव, श्री संजीव पोद्दार, श्री सहजानंद यादव, श्री अनिल पासवान, जेडीयू महानगर उपाध्यक्ष श्री घनश्याम महतो सहित दर्जनों पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।


