Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

पूर्व विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह की दिवंगता धर्मपत्नी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

 पूर्व विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह की दिवंगता धर्मपत्नी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

शोक कुमार ठाकुर, तेघड़ा (बेगूसराय)

बेगूसराय जिला के तेघड़ा प्रखण्ड अन्तर्गत नयानगर दुलारपुर गाँव निवासी बरौनी विधानसभा के पूर्व विधायक राजेन्द्र प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी द्रौपदी देवी के निधन के उपरांत शुक्रवार को उनके निवास स्थान नयानगर दुलारपुर में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता सोपल सिंह ने की जबकि मंच संचालन मैथिल कवि सच्चिदानंद पाठक ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में राजनीतिक सामाजिक कार्यकर्ताओं ने स्व0 द्रौपदी देवी की तस्वीर पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।


सर्वप्रथम पति पूर्व विधायक राजेन्द्र प्रसाद सिंह और उनकी सात पुत्रियों एवं एकमात्र पुत्र ने पुष्प अर्पित किया। इस अवसर पर आयोजित सभा को संम्बोधित करते हुये पूर्व सांसद सह भाकपा के वरिष्ठ नेता शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने कहा कि स्व0 द्रौपदी देवी एक आदर्श पत्नी और आदर्श माँ के रूप में जानी जायेगी। पूर्व विधायक राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि स्व0 द्रौपदी देवी एक धर्मपरायण और पतिव्रता नारी थी। उन्होंने कहा कि राजनीतिक क्षेत्र में आज मैं जहाँ तक पहुंचा हूँ इसमें पत्नी के रूप में द्रौपदी देवी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह, बखरी विधायक सूर्यकांत पासवान, तेघड़ा विधायक रामरतन सिंह, पूर्व विधायक सह भाकपा के जिलामंत्री अवधेश राय, पूर्व विधायक ललन कुँवर, पूर्व विधानपार्षद उषा सहनी, आप नेता आर0एन0सिंह, बेगूसराय की मेयर पिंकी देवी, रीना चौधरी, प्रताप नारायण सिंह, जुलुम सिंह, किसान नेता दिनेश सिंह, महंत प्रणव भारती, अशोक प्रसाद सिंह, पूर्व सरपंच बबन सिंह, राकेश कुमार महंथ, अधिवक्ता शशिभूषण भारद्वाज आदि लोगों ने भी स्व0 द्रौपदी देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मौके पर नामचीन गायक सीताराम सिंह, लक्ष्मी यादव, सच्चिदानंद पाठक, शारदा सहित बीहट इप्टा के अन्य कलाकारों के द्वारा गीतों के माध्यम से स्व0 द्रौपदी देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में मदनमोहन सिंह गाँधी, रमेश प्रसाद सिंह, शम्भू चौधरी, अरूण कुमार सिंह, उदयशंकर सिंह बाबा, पंसस महेन्द्र ठाकुर, भाकपा अंचल सचिव परमानन्द सिंह, राधा देवी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom